जिन लोगों को भूख से भी ज्यादा खाने की आदत होती है या फिर जो कोई फ्री की पार्टी में खाने पर टूट पड़ता है वो अब सावधान हो जाएं। हाल ही में हुई एक शोध में साफ हुआ है जो लोग अपनी डाइट से कम खाना खाते हैं तो जीवनभर स्वस्थ रहते हैं। अगर हम अपने खाने में चालीस फीसदी कटौती कर दें तो इससे हमारी जिंदगी में लगभग 20 साल का इजाफा होगा। लंदन के हेल्थ एजिंग इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने खानपान से जुडे नए तथ्यों का खुलासा किया है।
बुढापे पर किए जाने वाले शोध के दौरान उन्होंने पाया कि जीन और जीवनशैली किसी भी व्यक्ति की उम्र में वर्षो या दशकों का इजाफा कर सकते हैं। आयु बढने के साथ होने वाली हृदय संबंधी बीमारियों, कैंसर व न्यूरोडिजेनरेशन जैसी समस्याओं से भी मुकाबला किया जा सकता है। अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने चूहों पर लगातार प्रयोग किए। उनके मुताबिक अगर चूहों के खाने में चालीस फीसदी की कमी की जाए तो उनकी उम्र में 20 से 30 प्रतिशत का इजाफा होता है।
इसे भी पढ़ें : इस 1 टीके से होगा प्रोस्टेट कैंसर का इलाज, हुआ आविष्कार
इसी के आधार पर मनुष्य के जीवन में लगभग बीस साल की वृद्धि का अंदाजा किया जा रहा है। वैज्ञानिकों ने जेनेटिक कोड में मनुष्य से 60 प्रतिशत समानता रखने वाली मक्खियों पर भी प्रयोग किया है। खानपान में कमी से चूहे और मक्खी दोनों की ही उम्र में बढोतरी देखी गई। इससे उम्मीद की जा रही है कि इसके जरिये मनुष्यों की आयु भी बढाई जा सकती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक अगर हम बुढापे के लिए जिम्मेदार जीन की तलाश कर लें तो इसके प्रभावों को रोकने में भी सफल हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इस दिशा में उनकी कोशिशें जारी हैं।
इसे भी पढ़ें : शोध में खुलासा, 6 घंटे खड़े रहने से जल्दी घटता है वजन
रात को खाना जल्दी खाएं
अच्छी सेहत के लिए सिर्फ खाना खाना ही जरूरी नहीं है, बल्कि खाने के समय का ध्यान रखा जाना भी काफी जरूरी होता है। दिन के समय तो उठते बैठते कुछ भी खाया पीया जा सकता है मगर रात का भोजन सोने से पूर्व कम से कम 3-4 घंटे पहले करने से शरीर में पाचन क्रिया अच्छी तरह से होती है। रात का भोजन आपके दोपहर के भोजन की तुलना में हल्का होना चाहिए। तो आइए जानें, रात को जल्दी खाना खाने से क्या फायदा मिलता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Health News in Hindi