डॉक्टर का आला कर सकता है बीमार

क्या आप जानते हैं डॉक्टरों का आला जो आपके स्वस्थ होने की जांच करता है वो आपको बीमार भी कर सकता है? हाल में हुए एक शोध की मानें तो डॉक्टरों का आला आपको बार-बार उनके चक्कर लगाने के लिए मजबूर कर सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डॉक्टर का आला कर सकता है बीमार


Stethoscopes Can Spread Infectionक्या आप जानते हैं डॉक्टरों का आला जो आपके स्वस्थ होने की जांच करता है वो आपको बीमार भी कर सकता है? हाल में हुए एक शोध की मानें तो डॉक्टरों का आला आपको बार-बार उनके चक्कर लगाने के लिए मजबूर कर सकता है।

स्विटजरलैंड की यूनिव‌र्सिटी ऑफ जिनेवा हॉस्पिटल्स के शोधकर्ताओं का दावा है कि डॉक्टरों का आला इतने अधिक कीटाणुओं से युक्त होता है।

इतना ही नहीं, यह एमआरएसए यानी मथिसिलिन रजिस्टेंट स्टाफिलोकोकस ऑरस नामक कीटाणु को फैला सकता है जो कई बार जानलेवा हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि आला डॉक्टरों के हाथों से भी अधिक कीटाणुओं से युक्त होता है क्योंकि डॉक्टर हाथ तो बार-बार धोते है लेकिन अमूमन 71 रोगियों का आला से परीक्षण करने के बाद ही कहीं इसकी सफाई करते हैं।

शोधकर्ता डॉ. डिडायर पिटे के अनुसार, ''डॉक्टर आला का उपयोग कई मरीजों पर करते हैं जिससे उनकी त्वचा में मौजूद कई बैक्टीरिया का संक्रमण हो सकता है।''

 

source- एनएचएस च्वाइस

 

Read More Health News In Hindi

Read Next

अल्जाइमर से जुड़े नए जीन की हुई पहचान

Disclaimer