Expert

करी पत्ता और किशमिश जैसे इन 5 फूड्स से करें दिन की शुरुआत, रहेंगे सेहतमंद

Start your day with these functional foods for good health: इन दिनों जैसी जीवनशैली हम जी रहे हैं, उसमें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
करी पत्ता और किशमिश जैसे इन 5 फूड्स से करें दिन की शुरुआत, रहेंगे सेहतमंद


Start your day with these functional foods for good health: आजकल हर इंसान की लाइफस्टाइल बहुत ही ज्यादा बिजी हो चुकी है। भागदौड़ और काम के बीच हम एक-दूसरे से बात करने का तो छोड़ो, खुद के खानपान का ध्यान देने भी भूल चुके हैं। खानपान सही न होने के कारण लोगों को लिवर, ब्लड प्रेशर, हार्ट और पाचन संबंधी समस्याएं हो रही हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग कई तरह की दवाएं, सप्लीमेंट और डॉक्टरी सलाह जैसी कई चीजें फॉलो करते हैं। दवाएं और सप्लीमेंट बीमारियों से कुछ दिनों के लिए तो राहत पहुंचा सकती है, लेकिन लंबे समय में यह परेशानियों को ज्यादा बढ़ा देती है। अगर आप भी इन दिनों हेयर फॉल, स्किन प्रॉब्लम, पाचन संबंधी परेशानियां और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो दवाइयां नहीं बल्कि प्राकृतिक चीजों के जरिए इसे ठीक कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

किस समस्या में किन चीजों का सेवन करना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट में एक्सपर्ट ने किन शारीरिक समस्याओं में किन चीजों का सेवन करना चाहिए, इस बात की जानकारी दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

1. बालों की समस्या के लिए करी पत्ता

अगर आपको बालों के टूटने, झड़ने और गिरने की समस्या है, तो अपने दिन की शुरुआत करी पत्ता से करिए। इसके लिए एक बाउल में करी पत्ता को पानी में भिगो लीजिए। 2 से 5 मिनट भिगोने के बाद करी पत्ता को चबाइए। एक्सपर्ट के अनुसार, करी पत्ता में विटामिन और मिनरल्स होते हैं,  जो बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से बालों के टूटने और गिरने की समस्या कम हो जाती है।

तेजी से वजन घटाने के लिए नाश्ते से पहले खाएं भीगी हुई मूंगफली, ज्यादा बर्न  होगा फैट | eating soaked peanut before breakfast for weight loss in hindi |  OnlyMyHealth

2. कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए मूंगफली

जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है, वह अपने दिन की शुरुआत 8 से 9 उबली हुई मूंगफली के साथ कर सकते हैं। उबली हुई मूंगफली में स्वस्थ वसा और फाइबर होते हैं जो पाचन तंत्र में पित्त एसिड से बंध कर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

3. ब्लड शुगर के लिए नारियल का तेल

हाई ब्लड शुगर और डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने दिन की शुरुआत 1 चम्मच नारियल के तेल से करनी चाहिए। नारियल के तेल में मौजूद MCTs वसा के रूप में संग्रहित होने के बजाय शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। रोजाना खाली पेट नारियल का तेल पीने से इंसुलिन लेवल को सुधारने में मदद मिलती है। यह ब्लड ग्लूकोज के प्रभावी उपयोग को भी बढ़ावा देता है। एक्सपर्ट के अनुसार, ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए डायबिटीज के मरीज अपने रोजाना के खाने को भी नारियल के तेल में पका सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है बायोटिन स्मूदी, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kiran Kukreja| Nutritionist| Weight Management| Skin & Hair (@nuttyovernutritionn)

4. एक्ने में भीगी हुई किशमिश

चेहरे पर एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए। इसके लिए एक ग्लास पानी में किशमिश रातभर भिगोकर रखें और सुबह सुबह खाली पेट इस किशमिश को खाएं। भीगी हुई किशमिश में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देकर एक्ने की समस्या से राहत दिलाते हैं।

इसे भी पढ़ेंः शुगर क्रेविंग कम करने के लिए पिएं ये डिटॉक्स वॉटर, वेट लॉस में भी मिलेगी मदद

अनार खाते समय इन 7 आम गलतियों से बचें: स्वास्थ्य लाभ को अधिकतम करने के लिए  विशेषज्ञ सुझाव | OnlyMyHealth5. कब्ज के लिए अनार

कब्ज को ठीक करने के लिए रोजाना खाली पेट एक छोटा कप अनार का सेवन करना चाहिए। अनार में फाइबर पाया जाता है, जो मल को मुलायम बनाकर, मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। सुबह खाली पेट अनार खाने से मल त्याग के दौरान होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।

 

All Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

Krishana Janmashtami 2024: इस जन्माष्टमी ट्राई करें ये 2 भोग रेसिपीज, जानें इन्हें बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS