प्रेग्नेंसी में सूखा नारियल: प्रेग्नेंसी में खान-पान पर खास ध्यान देना जरूरी होता है। शुरुआत से ही शरीर को हर प्रकार के न्यूट्रीएंट्स और विटामिन की जरूरत होती है क्योंकि हर विटामिन और न्यूट्रिएंट्स, बच्चे के विकास और मां को स्वस्थ रखने में अपनी अलग ही भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलावों को मैनेज करने में भी डाइट का सही होना बेहद जरूरी है। ऐसे में प्रेग्नेंसी में डाइट से जुड़ी एक बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रेग्नेंसी में सूखा नारियल खाना चाहिए या नहीं। अगर खाएं तो क्यों खाएं, कब खाएं और इनके तमाम फायदे क्या हैं। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में Dr. N Sapna Lulla, Lead Consultant-Obstetrics & Gynaecology, Aster CMI Hospital, Bangalore से विस्तार से।
प्रेग्नेंसी में सूखा नारियल खाना चाहिए-Is it safe to eat dry coconut during pregnancy
सूखा नारियल या कोपरा, फाइबर, हेल्दी फैट और पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक खनिजों जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो गर्भावस्था के दौरान फायदेमंद हो सकता है। सूखे नारियल में पाए जाने वाले स्वस्थ फैट ऊर्जा का स्रोत प्रदान कर सकते हैं और बच्चे के मस्तिष्क के विकास में मदद कर सकते हैं। फाइबर सामग्री पाचन में भी सहायता कर सकती है, लेकिन इससे कई बार कब्ज की समस्या हो सकती है। हालांकि, संयम ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि अत्यधिक सेवन से अवांछित वजन बढ़ सकता है या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में सूखे नारियल को शामिल करने से पहले अपने डॉक्टरों से परामर्श करने की सलाह दी जाती है, यह सुनिश्चित करते हुए कि यह उनकी व्यक्तिगत स्वास्थ्य आवश्यकताओं और आहार प्रतिबंधों के अनुरूप है।
प्रेग्नेंसी में सूखा नारियल खाने के फायदे-Dry Coconut benefits in pregnancy in hindi
मैग्नीशियम से भरपूर
मैग्नीशियम से भरपूर सूखा नारियल प्रेग्नेंसी में कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। सबसे पहले तो मैग्नीशियम प्रीक्लेम्पसिया के खतरे को कम करने के साथ शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मददगार है। यह खनिज तंत्रिका और मांसपेशियों के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा मैग्नीशियम यह आपके बच्चे के दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। साथ ही, शोध से पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम लेने से समय से पहले प्रसव और गर्भावस्था की अन्य जटिलताओं को रोकने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्भावस्था में होने वाली डायबिटीज में इंसुलिन लेना जरुरी होता है? डॉक्टर से जानें
मॉर्निंग सिकनेस में मददगार
मॉर्निंग सिकनेस में महिलाओं को वोमिटिंग, चक्कर आना और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में सूखा नारियल खाना इन तमाम समस्याओं को कम करने में मददगार है। सबसे पहले तो यह फाइबर, विटामिन, मिनरल्स, आयरन, मैग्निशियम और फास्फोरस से भरपूर है जो कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर को पोषण पहुंचाने और फिर दिनभर बेहतर महसूस करने में मदद करता है। इसके अलावा यह मूड बूस्टर भी है जो कि आपके मूड स्विंग्स को बेहतर बनाने और आपको अच्छा महसूस करने में मदद कर सकता है।
एनीमिया में मददगार
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को एनीमिया की दिक्कत ज्यादा होती है। ऐसे में सूखा नारियल खाना आपको बेहतर महसूस करवा सकता है। इसके अलावा यह एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए एक सप्लीमेंट की तरह काम करता है और आपको एनीमिया से बचाव में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी का महीना कब से गिना जाता है? डॉक्टर से जानें
प्रेग्नेंसी में सूखा नारियल कब खाएं-When to have Dry Coconut in pregnancy
प्रेग्नेंसी में सूखा नारियल आप सुबह के समय खा सकती हैं। आप इस तब भी खा सकती हैं जब आपको कमजोरी लगे या आप अजीब सा महसूस कर रही हों। खासकर कि पहली तिमाही में इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे आप क्रेविंग होने पर भी ले सकती हैं जो कि बेकार के खाने और ज्यादा वजन बढ़ने से रोक सकता है।
इसके अलावा एक बात का ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी में कभी भी कोई भी ज्यादा न खाएं। सूखा नारियल फायदेमंद जरूर है लेकिन ज्यादा खाना डिहाड्रेशन की वजह बन सकता है जिससे कब्ज की दिक्कत हो सकती है। इसलिए पहले तो एक्सपर्ट से बात करें और फिर प्रेग्नेंसी में सूखा नारियल खाना शुरू करें। अपने मन से कोई भी काम करने से बचें।
FAQ
प्रेगनेंसी में नारियल पानी कौन से महीने में पीना चाहिए?
प्रेगनेंसी में नारियल पानी आप पहले महीने से पी सकती हैं। यह फाइबर, विटामिन, मिनरल्स, आयरन, मैग्निशियम और फास्फोरस से भरपूर है जो कि गर्भ में पल रहे बच्चे की ग्रोथ के लिए जरूरी है।क्या गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने से बच्चा गोरा होता है?
गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने से बच्चा गोरा नहीं होता लेकिन हेल्दी होता है। साथ ही नारियल पानी मां की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।नारियल पानी कब नहीं पीना चाहिए?
लो बीपी वाले लोगों को नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए कि इसमें पोटेशियम होता है जो कि बीपी को और लो कर सकता है।