रोज अंकुरित गेहूं खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका और कुछ नुकसान

अंकुरित गेहूं के सेवन से आपके शरीर को कई लाभ मिलते है। इसे आप अपने आहार में कई तरह से शामिल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज अंकुरित गेहूं खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका और कुछ नुकसान

अंकुरित गेहूं के सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इससे आमतौर पर लोग सुबह के नाश्ते के रूप में खाते है। अंकुरित गेंहू खाने से आप दिनभर तरोताजात और हल्का महसूस करते हैं। एक अच्छे दिन की शुरुआत आप अंकुरित गेहूं खाकर कर सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र सही रहता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। अंकुरित गेंहू से आपके बाल चमकदार और त्वचा दमकती हुई नजर आती है। यह आपका इम्यून सिस्टम बढ़ाने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, बी, सी, ई, कैल्शियम, फास्फोरस और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, आयरन और जिंक भी पाया जाता है। इसके फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में हमने बात की डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर अर्चना बत्रा से। 

अंकुरित गेहूं के फायदे (Sprouted Wheat Benefits)

1. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं

अंकुरित गेंहू के सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अंकुरित गेहूं के सेवन से आपको विटामिन सी और विटामिन ए की भरपूर मात्रा मिलती है, जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है। 

sprouted-wheat

Image Credit- Freepik

2. वजन कम में मददगार

अंकुरित गेहूं में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे मेटाबॉलिज्‍म रेट बढ़ता है और वजन कम करने में मदद करता है। इससे शरीर को डिटॉक्स करने में सहायता मिलती है। यह शरीर को सुडौल बनाता है। 

3. पाचन संबंधी समस्याएं

अगर आपको हमेशा पाचन संबंधी समस्याएं रहती है, तो आपको अंकुरित गेहूं का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर की मदद से अपच, गैस और कब्ज की परेशानी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें स्प्राउट्स (अंकुरित दाल और अनाज), जानें इससे मिलने वाले फायदे

4. हड्डियों को बनाएं मजबूत

अंकुरित गेहूं के दानों को चबाकर खाने से शरीर की कोशिकाएं शुध्द होती हैं। कैल्शियम और फास्फोरस की मदद से आपकी हड्डियां भी मजबूत होती है। 

5. बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद

इसके उपयोग से बाल और त्वचा को भी काफी फायदा मिलता है। इससे कोशिकाओं का निर्माण होता है और एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से बचाता है। 

sprouted-wheat

Image Credit- Freepik

इन तरीकों से करें सेवन

1. गेहूं को अंकुरित खाने से आपको कई स्वास्थ लाभ मिलते हैं। आप इसे सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं।

2. इसके अलावा आप अंकुरित गेहूं को सलाद के रूप में खा ले सकतें हैं। 

3. आप चाहे तो अंकुरित गेहूं की चाट बनाकर भी खा सकते हैं। 

4. इसे आप दही के साथ खा सकते हैं। 

अंकुरित गेहूं के नुकसान

इसके अधिक सेवन से पेट में अपच और दर्द की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा अगर आपको ग्लूटेन से परेशानी है, तो आप इसका सेवन न करें। इसके रातभर फूलने देने के कारण अंकुरित गेहूं में नमी आ जाती है और साल्मोनेला, ई. कोलाइ और लिस्टेरिया जैसे बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं। इससे आपको कई बीमारियां हो सकती है। इसके अलावा एलर्जी और खुजली भी हो सकती है।

Read Next

क्या डायबिटीज में गुड़ की चाय पी सकते हैं ? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां

Disclaimer