भारतीय समाज में आमतौर पर लोग हाथ से ही खाना खाते थे। लेकिन बदलते वक्त के साथ लोगों का खाना खाने का स्टाइल बदला है, अब लोग हाथ से ज्यादा चम्मच से भोजन करना पसंद करते हैं। जबकि साफ-सुथरे हाथों से खाना खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इन फायदों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं खाना खाने के 5 आश्चर्यजनक फायदों के बारे में
इसे भी पढ़ें: इस आसान तरीके से घर में बनाएं स्प्राउटिड मूंग दाल उपमा
तापमान का पता चलता है
चम्मच से खाना खाने के बजाए अगर हम हाथ से खाना खाते हैं तो मुंह नहीं जलता क्योंकि चम्मच का तापमान खाने के अनुसार बदलता है और इसका पता हमें नहीं चलता, जबकि हाथ से खाना खाते वक्त हमें तापमान का आभास होता है।
उर्जा मिलती है
जब हम हाथ से खाना खाते हैं तब उंगुलियां और हाथ के उंगूठे आपस में मिलने से जो मुद्रा बनती है, उसके कारण शरीर में विशेष रूप से ऊर्जा पैदा होती है जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में सहायक है।
बैक्टीरिया से बचाव
हाथ से खाना खाते समय हम हाथ धोने पर विशेष ध्यान देते हैं, जबकि चम्मच से खाना खाते वक्त हम रखा हुआ चम्म्च प्रयोग करते हैं, जिसमें जीवाणुओं की उपस्थिति की संभावना अधिक होती है।
पंचतत्वों का संतुलन
जब हम हाथ से खाना खाते हैं, तो हमारे शरीर में पंचतत्वों का संतुलन सही होता है, जबकि चम्मच से खाना खाने पर यह लाभ हमें नहीं मिल पाता।
शरीर को पोषण मिलता
हाथ से खाना खाना स्पर्श चिकित्सा समान है। इसमें हमारे हाथ, मुंह, पेट और दिमाग में भी एक तरह का संबंध बनता है शरीर के आंतरिक संकेतों के जरिए ही खाना पचता है। इससे शरीर सुपोषित होता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Article On Healthy Eating In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version