सोनम कपूर के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर आहूजा जल्द ही मां बनने वाली हैं। ये सोनम की पहला बेबी है, इस खबर की पुष्टी खुद सोनम ने अपने सोशल हैंडल के जरिए की है, न सिर्फ सोनम ने प्रेग्नेंसी के बारे में बताया पर अपने फैन्स के साथ उन्होंने बेबी बंप की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
बेबी बंप की तस्वीरें हो रही हैं वायरल
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर मोनोक्रोम तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें सोनम बेहद खुश नजर आ रही हैं। सोनम ने ब्लैक मेटर्निटी मोनोकिनी पहना है और उनके साथ पति आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं। सोनम ने पति आनंद की गोद पर सिर रखकर पोज दिए हैं। कैमरे में उनकी खुशी साफ झलक रही है। सोनम के पोस्ट डालने के साथ लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। सोनम के पोस्ट डालते ही उनकी तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर फैल रही हैं।
इसे भी पढ़ें- वर्ल्ड के हैप्पी कपल्स में से एक हैं सोनम और आंनद, जानें कैसे बनाया है उन्होंने अपने बॉन्ड को स्ट्रांग
टॉप स्टोरीज़
View this post on Instagram
लंबे समय से चल रही थीं प्रेग्नेंसी की अटकलें (Sonam kapoor pregnancy)
सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर कई महीनों से अटकलें चल रही थीं जिसपर विराम लगाते हुए सोनम ने सोशल अकाउंट पर होने वाले बेबी के लिए प्यारा मैसेज शेयर किया है कि ‘चार हाथ आपको बड़ा करने के लिए हम जो भी अच्छा कर सकते हैं करेंगे, दो दिल तुम्हारे साथ ही एक सुर में धड़केंगे। एक परिवार जो आपको प्यार और सर्पोट करेगा। हम आपका स्वागत करने के लिए बेताब हैं।’
2018 में हुई थी सोनम की शादी (Sonam kapoor and Anand Ahuja)
सोनम की शादी को 4 साल हो चुके हैं। सोनम 8 अप्रैल 2018 को अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। सोनम की शादी साल 2018 की सबसे चर्चित शादी में से एक थी। अब फैन्स उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर भी उत्साहित हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। सोनम और आनंद की पहली मुलाकात फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के के प्रमोशन पर हुई थी। इस बारे में सोनम कपूर ने खुद अपने इंस्टा लाइव पर बताया था।
images credit:sonamkapoorahuja