Soaked Chickpeas And Soybeans Benefits In Hindi: सुबह की डाइट में आप पौष्टिक चीजों को शामिल कर सकते हैं। हेल्थ और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की मानें तो सुबह की मील में अंकुरित चीजों को खाने से आपको कई तरह के रोग होने की संभावना कम होती है। साथ ही आपकी कमजोरी व थकान कम होती है। अंकुरित चने और सोयाबीन (Chana Aur Soyabean Khane Ke Fayde) खाने से आपका शरीर हेल्दी और फिट रहता है। भीगे हुए चने और सोयाबीन आपके शरीर के दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होते हैं। जिससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा आपको पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही, खून की कमी दूर होती है। चने में विटामिन ए, सी, पोटैशियम, प्रोटीन, फास्फोरस व अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं सोयाबीन में हेल्दी फैट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, डी, ई मैग्नीशियम, कर्ब्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। न्यूट्रिशनिस्ट ऋपसी अरोड़ा से जानते हैं कि भीगे चने और सोयाबीन खाने के क्या फायदे मिलते हैं।
अंकुरित चना और सोयाबीन खाने के फायदे - Soaked Chickpeas And Soybeans Benefits In Hindi
ब्लड शुगर को करें कंट्रोल
भीगे हुए चने और सोयाबीन खने से शरीर का ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। सोयाबीन में मौजूद प्रोटीन शरीर के ग्लूकोज को बैलेंस करने में मदद करता है। इससे शुगर कंट्रोल में रहती है। इसके साथ ही, कार्बोहाइड्रेट शरीर में डायबिटीज को कम करने के फायदे होते हैं।
पाचन क्रिया को करें बेहतर
पानच क्रिया को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए आप भीगे हुए चने और सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है, जिससे आपको गैस, अपच, कब्ज, एसिडिटी और सूजन से मुक्ति मिलती है। साथ ही, पाचन क्रिया दुरुस्त होने से आहार से पोषण का अवशोषण भी सही तरह से होता है।
प्रोटीन में बढ़ोतरी
मांसपेशियों को मजबूत बनाने में प्रोटीन एक आवश्यक पोषक तत्व माना जाती है। भीगे हुए चने और सोयाबीन प्रोटीन का एक मुख्य स्रोत होती हैं। शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जिम जाने वाले लोगों इसे अपनी डाइट में शामिल कर प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं।
हार्मोनल संतुलन बनाएं
सोयाबीन में आइसोफ्लेवोन्स नामक फाइटोएस्ट्रोजेन पाया जाता है, जो विशेष रूप से महिलाओं में हार्मोनल संतुलन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के लक्षणों और हड्डियों की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।
वजन को करें कंट्रोल
भीगे चने और सोयाबीन को आप वजन को कंट्रोल करने के लिए सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आपकी भूख को शांत करता है, इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आपको बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है और आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
इसे भी पढ़ें: सोयाबीन खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, प्रोटीन का है अच्छा स्रोत
भीगे हुए चने और सोयाबीन में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से वजन कंट्रोल में रहता है और आपको डायबिटीज व बीपी की समस्या में भी आराम मिलता है। इसके साथ ही आपकी मांसपेशियां मजबूत होती है और आपको पूरा दिन थकान व कमजोरी नहीं होती है।