
Skin Care Tips for Acne in Summer: महिला हो या पुरुष, सभी एक्ने फ्री स्किन चाहते हैं। लेकिन तनाव, अनहेल्दी डाइट, गर्मी और धूप की वजह से कई लोगों के चेहरे पर एक्ने या पिंपल्स निकल ही जाते हैं। एक्ने यानी कील-मुहांसे हमारी खूबसूरती को कम कर देते हैं। इनकी वजह से व्यक्ति का कॉन्फिडेंस लेवल भी डाउन हो जाता है। ऐसे में कील-मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए अधिकतर लोग महंगे, कैमिकल बेस्ड स्किन केयर प्रोडक्ट्स का यूज करने लगते हैं। जबकि ये एक्ने की समस्या को अधिक ट्रिगर कर सकते हैं। इसलिए अगर आपके चेहरे पर एक्ने या मुहांसे हो गए हैं, तो कुछ सिंपल हेल्दी स्किन केयर टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे आपके चेहरे के एक्ने धीरे-धीरे कम होने मिटने लगेंगे, चेहरे पर निखार आने लगेगा।
तो चलिए जानते हैं चेहरे के एक्ने या कील-मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए बेस्ट स्किन केयर टिप्स-
1. पिंपल्स को खुद से न फोड़ें
जब चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं, तो हम जल्दी-से-जल्दी इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं। ऐसे में कई बार हम खुद ही पिंपल्स को फोड़ देते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। पिंपल को फोड़ने से इसमें जलन, खुजली महसूस हो सकती है। साथ ही यह पिंपल गहरा दाग भी छोड़ सकता है। इसलिए पिंपल्स को फोड़ने से बचें।
2. कैमिकल फ्री प्रोडक्ट्स का यूज करें
एक्ने प्रोन स्किन पर कभी भी कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। क्योंकि कैमिकल एक्ने को ट्रिगर कर सकता है। एक्ने से छुटकारा पाने के लिए हमेशा कैमिकल, फ्रेगनेंसी फ्री प्रोडक्ट्स अप्लाई करें। धूप में निकलने से पहले मॉयश्चराइजर, सनस्क्रीन का यूज जरूर करें। इससे समस्या बढ़ने से रुक सकती है।
इसे भी पढ़ें - चेहरे पर लगाएं इन 6 फलों से बना फेस पैक, त्वचा पर आएगा निखार
3. सोने से पहले मेकअप रिमूव करें
कभी भी रात को मेकअप लगा हुआ नहीं छोड़ना चाहिए। इससे चेहरे पर एक्ने या कील-मुहांसे हो सकते हैं। अगर आप ऑफिस, कॉलेज में मेकअप करके जाते हैं, तो रात को सोने से पहले इसे रिमूव जरूर कर दें। इससे त्वचा को सांस लेने में मदद मिलती है। इसके लिए आप मेकअप रिमूवर के बजाय नारियल तेल, गुलाब जल का यूज कर सकते हैं।
4. दिन में दो बार धोएं चेहरा
एक्ने या मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए चेहरे की सफाई भी बहुत जरूरी होती है। इसके लिए आपको दिन में दो बार चेहरा जरूर धोना चाहिए। आप सुबह उठकर, रात को सोते समय चेहरा धो सकते हैं। रात को सोते समय चेहरा जरूर धोना चाहिए, ताकि चेहरे पर जमा गंदगी और धूल-मिट्टी आसानी से निकल जाए। इसके बाद चेहरे को मॉयश्चराइज करना न भूलें।
5. एक्ने फेस मास्क लगाएं
एक्ने और कील-मुहांसों को मिटाने के लिए आपको फेस मास्क का यूज भी जरूर करना चाहिए। क्योंकि फेस मास्क से त्वचा हाइड्रेट रहती है, इसमें नमी बनी रहती है। एक्ने के लिए आप एलोवेरा, चंदन, मुल्तानी मिट्टी, गुलाब के फूलों से बना फेस पैक लगा सकते हैं। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी, त्वचा से एक्ने और दाग-धब्बे दूर होंगे।
इसे भी पढ़ें - खूबसूरती कम कर देते हैं आंखों के नीचे गड्ढे और काले घेरे, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय
6. वर्कआउट के बाद चेहरा पोछ लें
अधिकतर लोग वर्कआउट करने के लिए बाद चेहरे की सफाई नहीं करते हैं या फिर सीधा चेहरा धो लेते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। वर्कआउट के बाद आपको चेहरे की सफाई जरूर करनी चाहिए। चेहरे पर लगा पसीना पोछना चाहिए। इसके लिए आप एक नरम तौलिया लें, इसे चेहरे पर थपथपाएं। इससे पसीना निकल जाएगा, एक्ने बढ़ने से रुकेंगे।
7. खूब पानी पिएं
त्वचा को हेल्दी रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है। अगर आपके चेहरे पर एक्ने, पिंपल्स हैं, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शुरू कर दें। इससे शरीर में जमा टॉक्सिंस बाहर निकलेंगे, चेहरे में ग्लो नजर आएगा। साथ ही धीरे-धीरे एक्ने और कील-मुहांसों से भी छुटकारा मिल जाएगा।
अगर आपके चेहरे पर भी एक्ने, कील-मुहांसे हैं, तो आप इन स्किन केयर टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम देखने को मिलेगा। लेकिन अगर प्रॉब्लम लगातार बढ़ रही है, तो इस बारे में त्वचा रोग विशेषज्ञ से कंसल्ट करें।