
असांसोल (पश्चिम बंगाल) की रहने वाली 30 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर शिवानी कुशवाहा आज सोशल मीडिया पर अपनी स्किन-केयर टिप्स और ईमानदार रिव्यूज के लिए जानी जाती हैं। खुद की स्किन समस्याओं से जूझते हुए उन्होंने होममेड रेमेडीज पर काम शुरू किया। इसी क्रम में शिवानी ने हाल ही में स्किन टेक्सचर सुधारने का एक आसान और असरदार नुस्खा शेयर किया है, जो घर बैठे स्किन को स्मूद, ग्लोइंग और ब्राइट बनाने में मदद करता है। ओनलीमायहेल्थ की खास सीरीज 'Skin Care Diaries' में आज हम शिवानी से जानेंगे स्किन टेक्सचर सुधारने का घरेलू उपाय।
इस पेज पर:-
View this post on Instagram
स्किन केयर और ब्यूटी वीडियो से शिवानी ने बनाई पहचान
शिवानी आज हजारों लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। कभी सरकारी नौकरी की तैयारी करती थीं, घर में आर्थिक परेशानियां थीं, मां को ब्रेस्ट कैंसर और पिता को स्वास्थ्य समस्याएं, इन सब ने शिवानी को जिंदगी के उस मोड़ पर ला खड़ा किया, जहां उन्हें लगा कि जब तक हेल्थ सही नहीं, कुछ भी सही नहीं है। यही वह समय था जब उन्हें समझ आया कि हेल्थ और ब्यूटी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े होते हैं। बैंक में नौकरी की, लेकिन मन कभी खुश नहीं हुआ। सुबह नौकरी और शाम को वीडियो बनाते हुए उन्होंने महसूस किया कि उनका पैशन कंटेंट क्रिएशन में है। और फिर उन्होंने बड़ा फैसला लिया और जॉब छोड़कर कंटेंट क्रिएशन को करियर बनाया।
इसे भी पढ़ें- क्या स्किन टेक्सचर से हार्मोनल हेल्थ का पता चलता है? एक्सपर्ट से जानें
जीते बेस्ट स्किन जैसे कई अवार्ड्स

शिवानी बताती हैं कि वे एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से इंस्पायर्ड हैं। वे प्रियंका चोपड़ा के वाक्य बोल्ड गर्ल्स मेक हिस्ट्री से बेहद प्रभावित हैं। शिवानी ने कॉलेज के दिनों में बेस्ट हेयर, बेस्ट स्किन जैसे टैग के कई अवार्ड जीते हैं। नौकरी के साथ शिवानी से लगातर 6 महीने वीडियो बनाए, वे हर दिन 2-3 वीडियो अपलोड करती थीं। एक दिन उनका एक वीडियाे वायरल हो गया और तब शिवानी को लगा कि उनकी मेहनत रंग लाई है। न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों से भी लोगों ने उन्हें फॉलो करना शुरू किया और घरेलू नुस्खों पर सलाह मांगी। कई डॉक्टरों ने भी उनके नुस्खों को पसंद किया और शुभकामनाएं दीं। आज शिवानी अपने नुस्खे खुद पर ट्राई करके ही शेयर करती हैं, ताकि लोग भरोसे के साथ इन्हें इस्तेमाल कर सकें। शिवानी का कहना है कि अगर आप अपना पैशन चुनते हैं, तो रास्ता खुद बन जाता है।
स्किन टेक्सचर सुधारने का नुस्खा आजमाया- Home Remedy To Improve Skin Texture

शिवानी ने बताया कि त्वचा को बेहतर बनाने के लिए वह नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करती हैं। शिवानी ने हमारे साथ एक नुस्खा शेयर किया है जिससे स्किन टेक्सचर को सुधारा जा सकता है। आगे जानते हैं इस नुस्खे को बनाने का तरीका-
सामग्रियां:
- 1 टेबलस्पून मुलेठी पाउडर
- 2 टेबलस्पून कॉफी पाउडर
- 1 टेबलस्पून रोज पाउडर
- 4 टेबलस्पून दही
विधि:
- मुलेठी, कॉफी और रोज पाउडर को मिलाएं।
- अब इसमें दही डालकर पेस्ट तैयार करें।
- नहाने से आधे घंटे पहले इस मिश्रण को त्वचा पर लगाएं।
- चेहरे और पूरे शरीर पर मसाज करते हुए अप्लाई करें।
- 20 से 30 मिनट लगा रहने दें।
- गुनगुने पानी से त्वचा को साफ करें।
- मुलेठी + कॉफी + रोज पाउडर को एक जार में 40 से 45 दिन तक स्टोर कर सकते हैं।
- इस्तेमाल करते समय दही मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं।
बेहतर स्किन टेक्सचर के साथ ये फायदे भी मिले
- इस घरेलू नुस्खे की मदद से शिवानी की त्वचा पर मौजूद डार्क स्पॉट्स (Dark Spots) कम हो गए।
- इस नुस्खे में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को शांत करते हैं।
- लगातार इस्तेमाल से बेजान त्वचा दोबारा ग्लोइंग दिखने लगती है।
- कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंफ्लेमेशन घटाते हैं और स्किन को टाइट बनाने में मदद करते हैं।
अपना पैशन फॉलो करें, रास्ता खुद बन जाएगा: शिवानी

शिवानी ने कंटेंट क्रिएशन की अपनी इस जर्नी में कभी हार नहीं मानी। दिन में जॉब और रात में वीडियो बनाते हुए उन्होंने खुद को थकने नहीं दिया। जब उनके वीडियो वायरल हुए और लोगों ने भरोसा जताना शुरू किया, तब उन्हें एहसास हुआ कि उनका संघर्ष बेकार नहीं गया। आज शिवानी हजारों महिलाओं को यह सिखा रही हैं कि हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, अगर आप खुद पर विश्वास रखें और अपने पैशन को पकड़कर चलें, तो रास्ते खुद बनते जाते हैं। उनका सफर याद दिलाता है कि सपनों के लिए जिद जरूरी है और अपने लिए खड़ा होना सबसे बड़ी हिम्मत है।
निष्कर्ष:
स्किन टेक्सचर सुधारने का यह घरेलू नुस्खा, शिवानी के लिए फायदेमंद साबित हुआ। अगर आप इस नुस्खे को आजमाएं, तो पहले डॉक्टर की सलाह लें। साथ ही आप इस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट भी करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
story credit: (Sibani Kushwaha) https://www.instagram.com/realbeauty2708
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 14, 2025 17:40 IST
Published By : Yashaswi Mathur