
Side Effects of Coloured Contact Lenses: आंख की रोशनी कमजोर होने या आंखों से जुड़ी परेशानी होने पर डॉक्टर चश्मा लगाने की सलाह देते हैं। लेकिन आज के समय में लोग चश्मे की जगह कॉन्टेक्ट लेंस पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। कॉन्टेक्ट लेंस दरअसल चश्मे से छुटकारा पाने के लिए लोग इस्तेमाल करते हैं। कॉन्टेक्ट लेंस के इस्तेमाल के साथ फैशन को ध्यान रखते हुए और खुद को नया लुक देने के लिए लोग रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमा करते हैं। आईबॉल यानी आंखों के रंग के हिसाब से लोग अलग-अलग रंग के कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस पहनना आंखों के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस पहनने के नुकसान और जरूरी सावधानियां।
रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस पहनने के नुकसान- Side Effects of Wearing Coloured Contact Lenses in Hindi
रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल आंखों के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से आपे आंखों में ऑक्सीजन की कमी और कई दूसरी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से आपकी आंख की रोशनी पर भी बुरा असर पड़ता है। रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से आपकी आंखों को ये नुकसान हो सकते हैं-
1. एलर्जी और आंखों में इन्फेक्शन
बहुत ज्यादा देर तक रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से आपकी आंखों में एलर्जी और आंख के इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। लेंस पहनने के कारण आपके आंख के भीतर मौजूद कॉर्निया पर घर्षण होता है और इसकी वजह से एलर्जी और आंख के इन्फेक्शन का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें: मॉनसून में कॉन्टैक्ट लेंस पहनते समय बरतें ये 5 सावधानियां, हो सकता है आंखों का इंफेक्शन
2. ड्राई आई की समस्या
बहुत ज्यादा देर तक रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने से आपके आंखों में ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपकी आंख ड्राई हो सकती है और आंख से पानी गिरने की परेशानी बढ़ सकती है। इस समस्या में आपकी आंखें लाल रहती हैं और आंखों में जलन भी हो सकती है।
3. आंख में गंभीर दर्द
बहुत ज्यादा देर तक रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस पहनने की वजह से आपकी आंखों में तेज दर्द और जलन हो सकती है। इसकी वजह से आपके आंख में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो सकती है जिसकी वजह से गंभीर दर्द हो सकता है। कुछ लोगों में यह समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और आंख की रोशनी पर भी बुरा असर पड़ता है।
4. आंख आने की समस्या
बहुत ज्यादा समय तक रंगीन लेंस पहनने की वजह से आपको आंख आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आंख आना (Conjunctivitis) की समस्या को पिंक आई की समस्या के नाम से भी जानते हैं, इस समस्या के कारण आपकी आंख की रोशनी भी कमजोर हो सकती है।
5. आंखें लाल होना
बहुत ज्यादा समय के लिए रंगीन लेंस का इस्तेमाल करने की वजह से आपकी आंखें लाल हो सकती है। इसकी वजह से आपकी आंख में जलन और पानी आने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या आप भी कॉन्टेक्ट लेंस लगाकर सो जातें हैं? डॉक्टर से जानें ऐसा करने से आंखों को होने वाले 5 नुकसान
रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस पहनते समय आपको सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। बहुत ज्यादा देर तक लेंस पहनने से बचना चाहिए और रात में सोने से पहले लेंस को सही ढंग से उतार लेना चाहिए। इसके अलावा आंख और लेंस की सही ढंग से साफ-सफाई करने से आपको नुकसान का खतरा कम रहता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)