Expert

चीनी छोड़ने (Sugar Detox) से शरीर को होने वाले 5 नुकसान

Sugar Detox: चीनी छोड़ने से वजन घटता है पर इसके कुछ बुरे प्रभाव भी शरीर पर पड़ सकते हैं, जानते हैं इनके बारे में  
  • SHARE
  • FOLLOW
चीनी छोड़ने (Sugar Detox) से शरीर को होने वाले 5 नुकसान


शुगर ड‍िटॉक्‍स एक नया शब्द है, जिसका अर्थ है चीनी यानी शुगर को पूरी तरह छोड़ देना। जैसा कि आप जानते हैं कि चीनी सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदायक है, इसलिए दुनियाभर में बहुत सारे लोग शुगर डिटॉक्स को अपना रहे हैं। लेकिन क्या चीनी को पूरी तरह छोड़ देने पर सेहत पर कोई असर पड़ता है? चीनी का सेवन बंद करने से वजन घटाने में मदद म‍िलती है। ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। चीनी का सेवन छोड़ने से ओरल हेल्‍थ अच्‍छी रहती है। कुछ लोग शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए शुगर ड‍िटॉक्‍स की मदद लेते हैं। Holi Family Hospital, Delhi की डायटीश‍ियन Sanah Gill ने बताया क‍ि अगर आप चीनी छोड़ने जा रहे हैं, तो इसे अचानक से करने पर आपको कुछ शारीर‍िक और मानस‍िक समस्‍याएं हो सकती हैं।

sugar detox in hindi

शुगर ड‍िटॉक्‍स के नुकसान- Sugar Detox Side Effects

कुछ लोगों को शुगर ड‍िटॉक्‍स करने के कुछ हफ्तों तक इसके बुरे प्रभाव नजर आ सकते हैं। जैसे-जैसे आपके शरीर को कम चीनी की आदत हो जाएगी, लक्षण कम होते जाएंगे। हालांक‍ि शुगर ड‍िटॉक्‍स करने से पहले आपको डॉक्‍टर या डायटीश‍ियन से सलाह जरूर लेनी चाह‍िए। शुगर ड‍िटॉक्‍स का असर हर व्‍यक्‍त‍ि पर एक जैसा नहीं होता पर कुछ लक्षण हैं, जो आमतौर पर लोगों में शुगर ड‍िटॉक्‍स के बाद देखने को म‍िलते हैं। चीनी का सेवन पूरी तरह से बंद कर देने पर कई शारीर‍िक और मानस‍िक समस्‍याएं देखने को म‍िलती हैं। जैसे-

1. स‍िर में दर्द 

चीनी का सेवन बंद करने से स‍िर में दर्द (Headache) की समस्‍या हो सकती है। ज‍िन लोगों को न‍ियम‍ित रूप से चीनी खाने की आदत है, उनके ल‍िए शुगर ड‍िटॉक्‍स मुश्‍क‍िल हो सकता है। चीनी का सेवन अचानक से बंद कर देने से कुछ लोगों को जी म‍िचलाहट भी महसूस हो सकती है।   

2. थकान होना 

अगर आप अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देते हैं, तो थकान (Fatigue) महसूस हो सकती है। चीनी का सेवन आप अचानक से बंद कर देंगे, तो कमजोरी या काम में मन न लगने जैसे लक्षण आपको परेशान कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- 15 दिन में घट सकता है शुगर लेवल, एक्सपर्ट ने बताए 4 स्टेप्स 

3. घबराहट होना 

चीनी पूरी तरह से बंद कर देने से घबराहट या चक्‍कर आ सकते हैं। चीनी का सेवन बुरा नहीं है। हालांक‍ि इसकी ज्‍यादा मात्रा का सेवन आपकी सेहत के ल‍िए अच्‍छा नहीं माना जाता। स्‍वस्‍थ आहार और कसरत के साथ आप चीनी का सेवन कम मात्रा में कर सकते हैं। 

4. तनाव होना 

अवसाद और च‍िंंता (Stress) के पीछे का कारण भी शुगर ड‍िटॉक्‍स (sugar detox in hindi) हो सकता है। मीठी चीजों का सेवन करने से द‍िमाग में डोपामाइन नाम का रसायन र‍िलीज होता है। डोपामाइन के कारण हमारा मूड अच्‍छा रहता है। शुगर ड‍िटॉक्‍स करने का असर व्‍यवहार में देखा जा सकता है। व्‍यक्‍त‍ि को च‍िड़च‍िड़ापन भी महसूस हो सकता है।  

5. अन‍िद्रा की समस्‍या 

शुगर ड‍िटॉक्‍स करने से अन‍िद्रा (Insomnia) की समस्‍या हो सकती है। शुगर ड‍िटॉक्‍स करने से आप ओवरईट‍िंग कर सकते हैं। चीनी का सेवन अचानक बंद कर देने से आपको खाने की क्रेव‍िंग हो सकती है। 

शुगर ड‍िटॉक्‍स के बुरे प्रभावों से कैसे बचें? 

  • शुगर ड‍िटॉक्‍स के दौरान पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन करें। इससे मीठा खाने की क्रेव‍िंग को रोकने में मदद म‍िलती है।  
  • अंडा, मेवे, कद्दू के बीच, ब्रोकली आद‍ि का सेवन करने से शुगर ड‍िटॉक्‍स करने में मदद म‍िलती है। 
  • शुगर ड‍िटॉक्‍स  के दौरान कसरत जरूर करें। इससे शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और तनाव घटाने में मदद मि‍लती है।   
  • अपनी डाइट में बीन्‍स, प्रोटीन से भरपूर आहार आद‍ि को शाम‍िल करें। पोषक तत्‍वों से युक्‍त भोजन खाने से शुगर ड‍िटॉक्‍स के बुरे प्रभाव कम होते हैं।    
  • शुगर ड‍िटॉक्‍स के दौरान आप फाइबर से भरपूर आहार जैसे ताजे फल और सब्‍ज‍ियों का सेवन करें।
  • शुगर ड‍िटॉक्‍स की जगह आप चीनी की मात्रा कम कर सकते हैं। पुरुष एक द‍िन में करीब 30 से 35 ग्राम चीनी का सेवन कर सकते हैं, वहीं मह‍िलाएं करीब 20 से 25 ग्राम चीनी का सेवन कर सकती हैं।   
  • शुगर ड‍िटॉक्‍स के दौरान अच्‍छी नींद लें, ऐसा न करने पर तनाव बढ़ सकता है। 

अचानक से चीनी बंद करने से बचें। आप शुगर ड‍िटॉक्‍स करना चाह‍ते हैं, तो धीरे-धीरे मात्रा कम करें। अचानक से चीनी कम कर देने से शरीर पर इसके बुरे प्रभाव नजर आ सकते हैं। 

Read Next

डेंगू में चावल खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें डेंगू में खानपान से जुड़े ऐसे 5 सवालों के जवाब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version