Expert

प्रेग्नेंसी में नॉन स्टिक कुकवेयर में खाना बनाने से हो सकती हैं कई समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को खराब क्वालिटी के नॉन-स्टिक कुकवेयर में खाना बनाने से समस्याएं हो सकती है। आगे जानते हैं इससे सेहत पर होने वाले नुकसानों के बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में नॉन स्टिक कुकवेयर में खाना बनाने से हो सकती हैं कई समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें


प्रेग्नेंसी में महिलाओं के हर छोटे-बड़े काम  का असर बच्चे को प्रभावित करता है। यही वजह है कि डॉक्टर, महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान काफी सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। इस दौरान महिलाओं को खुद की सेहत के साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत का भी पूरा ध्यान रखना होता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं की लाइफस्टाइल और डाइट में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में खाना पकाने के बर्तन भी मां और बच्चे की सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। दरअसल, आज के समय में ज्यादातर घरों में नॉन-स्टिक कुकवेयर का उपयोग होता  है। इसमें खाना बनाना आसान होता है और यह सफाई में भी कम समय लेता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान नॉन-स्टिक कुकवेयर का उपयोग करना कुछ गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है? इस लेख में एसेंट्रिक डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में नॉन-स्टिक कुकवेयर में खाना बनाने से मां और बच्चे की सेहत पर क्या असर पड़ता है? 

प्रेग्नेंसी में नॉन-स्टिक कुकवेयर में खाना बनाने के साइड इफेक्ट -  Side Effects Of Non-Stick Cookware During Pregnancy In Hindi  

टॉक्सिक केमिकल्स का निकलना

नॉन-स्टिक कुकवेयर की सतह पर पॉलिटेट्राफ्लुओरोएथिलीन (PTFE) की कोटिंग होती  है, जिसे अक्सर ‘टेफ्लॉन’ कहा जाता है। जब इस कुकवेयर को हाई टेम्परेचर पर गर्म किया जाता है, तो यह केमिकल धीरे-धीरे निकलता है। इन केमिकल्स का सांस के जरिए शरीर में प्रवेश करना प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही, यह बच्चे की ग्रोथ को भी प्रभावित कर सकता है।

ide Effects Of Non-Stick Cookware During Pregnancy

पेरफ्लुओरोक्टेनोइक एसिड (PFOA) के संपर्क में आना

PFOA एक और खतरनाक केमिकल है, जो नॉन-स्टिक कुकवेयर में पाया जा सकता है। यह केमिकल लंबे समय तक शरीर में बना रह सकता है और प्रेग्नेंसी में इसे उपयोग करने से मां और गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ स्टडी बताती हैं कि PFOA का संपर्क बर्थ डिफेक्ट और ग्रोध में बाधा डाल सकता है।

अबॉर्शन का खतरा अधिक

प्रेग्नेंसी में नॉन-स्टिक कुकवेयर के उपयोग और अबॉर्शन के खतरे के बीच संबंध पाया है। हालांकि, इसके बारे में अधिक रिसर्च की आवश्यकता है।

हार्मोनल असंतुलन का खतरा

गर्भवती महिलाओं के हार्मोनल स्तर बहुत नाजुक होते हैं। नॉन-स्टिक कुकवेयर में पाए जाने वाले केमिकल्स हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकते हैं। यह असंतुलन प्रेग्नेंसी के दौरान विभिन्न समस्याओं का कारण बन सकता है, जैसे कि थायरॉइड के स्तर में गड़बड़ी, जो मां और शिशु दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है।

शिशु को जन्मजात बीमारी होने का खतरा 

नॉन-स्टिक कुकवेयर से निकलने वाले केमिकल्स के माता के शरीर में भोजन के जरिए जाने से शिशु को जन्मजात बीमारियां हो सकती हैं।  हालांकि, इस संबंध के बारे में भी अधिक शोध की आवश्यकता है।

इस भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान खून की कमी पूरा करने के लिए क्या करें?

प्रेग्नेंसी में खाना बनाने के लिए आप स्टील, सिरेमिक कुकवेयर या कास्ट आयरन के बर्तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। खराब क्वालिटी के नॉन स्टिक कुकवेयर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे प्रेग्नेंट महिला और बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। प्रेग्नेंसी में किसी भी तरह की परेशानी में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

सरोगेसी के जरिए बनना चाहती हैं मां, तो पहले ही जानें इन 4 मिथकों की सच्चाई

Disclaimer