Doctor Verified

क्या लंबे समय तक एक ही नॉन स्टिक बर्तन में खाना बनाना सही है? जानें एक्सपर्ट से

Non-Stick Cookware Side Effects: लंबे समय तक नॉन-स्टिक बर्तन में खाना बनाना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। समझें एक्सपर्ट से इस बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या लंबे समय तक एक ही नॉन स्टिक बर्तन में खाना बनाना सही है? जानें एक्सपर्ट से


Is It Safe To Use Non Stick Utensils For Long Time: क्या आप भी नॉन-स्टिक बर्तन में खाना बनाना पसंद करते हैं? आपने कभी सोचा है कि क्या यह सच में सेहत के लिए सेफ है? आजकल हर व्यक्ति अपनी सेहत के लिए काफी ज्यादा सीरियस हो गया है। कब क्या खाना चाहिए या सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है, हर किसी को जानकारी होती है। सेहत को ध्यान में रखते हुए आजकल काफी लोग नॉन स्टिक बर्तन में खाना बनाना पसंद करते हैं। इसमें बिना तेल या घी के खाना तैयार किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, लंबे समय तक इन बर्तनों में खाना बनाना भी आपके लिए हानिकारक भी है? जी हां, लंबे समय तक नॉन-स्टिक बर्तन के इस्तेमाल से आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए ओर्थोपेडिक सर्जन डॉ मनन वोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। 

non stick utensils

जानें लंबे समय तक नॉन-स्टिक बर्तन में खाना बनाना क्यों नुकसानदायक है- Harmful Effects of Non-Stick Cookware

एक्सपर्ट के मुताबिक लंबे समय तक नॉन-स्टिक बर्तन इस्तेमाल करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसमें पेरफ्लूरूक्टेनोइक (पीएफओए) नामक एक एसिड पाया जाता है, जो समय के साथ शरीर में जमा होने लगता है। इसके सेवन से थायरॉयड, किडनी विकार, लीवर खराब होना या ब्रेस्ट कैंसर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें- क्या नॉनस्टिक पैन में खाना पकाना हेल्दी है? एक्सपर्ट से जानें कितना सही है ये और कितनी आंच पर पकाएं खाना

लेकिन अगर आप कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखते हैं, तो आप इनसे होने वाले नुकसानों से बच सकते हैं- 

पुराने और खराब नॉन-स्टिक पैन बदलें

अगर आपको अपने नॉन-स्टिक पैन में पपड़ी या कोई क्षति दिखती है, तो इसे तुरंत बदल दें। यह बर्तन पर पीएफओए के जमने का संकेत हो सकता है, जो आपके भोजन को दूषित कर सकता है। इसके अलावा बर्तन पर छोटी-मोटी खरोंचें भी आपकी सेहत को नुकसान कर सकती हैं। 

तापमान का विशेष ध्यान रखें

अगर आप नॉन-स्टिक कुकवेयर में खाना बना रहे हैं, तो इसका तापमान कम ही रखें। क्योंकि इनमें 450°F से ऊपर के तापमान पर बर्तन की कोटिंग खराब होने लगती है जो खाने में टॉक्सिन बढ़ा सकती है। इसलिए नॉन-स्टिक कुकवेयर में कम तापमान रखकर लंबे समय तक खाना पकाना ज्यादा सुरक्षित है। 

सही बर्तन चुनें

जब भी आप नॉन-स्टिक कुकवेयर चुनते हैं, तो हमेशा नॉन-मैटेलिक बर्तन ही चुनें। साथ ही नॉन-स्टिक सेट के साथ कोई लकड़ी वाला बर्तन या सिलिकॉन स्पैटुला जरूर चुनें, इससे टॉक्सिन शरीर में नहीं जाते हैं। कोई सस्ता बर्तन चुनने के बजाय सही क्वालिटी वाले नॉन-स्टिक बर्तन चुनें। 

इसे भी पढ़ें- Fact Check: क्या वाकई कास्ट आयरन से बने बर्तन सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसकी सच्चाई

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

  • खाना बनाने के लिए तांबे और लोहे के बर्तन चुनें, इससे आपको आयरन भी पर्याप्त मात्र में मिलेगा। 
  • रोज बर्तन बदल-बदलकर इस्तेमाल करें, इससे शरीर को सभी पोषक तत्व मिल पाएंगे। 
  • बर्तन खरीदते वक्त ऑरिजिनल मार्क जरूर चेक करें, क्योंकि इससे आप गलत बर्तन चुनने से बच जाएंगे। 

लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना न भूलें। इस तरह के अन्य आर्टिकल्स आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Manan Vora (@dr.mananvora)

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 28 July 2024, पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version