आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि वाले लोगों की ऊर्जा आज के दिन बहुत अच्छी है, लेकिन आपको इसे सावधानी से रखना है। अपनी ऊर्जा को गलत दिशा में लगाने के बजाय आपको व्यायाम करने में लगानी चाहिए।
वृषभ
आज आप कुछ हद तक सुस्त महसूस कर सकते हैं। आराम करने में मदद करने के लिए, योग या ध्यान मुद्रा में शामिल होना सीखें। आपको ओवरईटिंग करने से भी बचना चाहिए।
मिथुन
आज के दिन आपको अपनी श्वसन स्थिति पर सबसे अधिक ध्यान देना है। अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए, प्राणायाम और सांस लेने से जुड़े व्यायाम करने चाहिए।
कर्क
आज के दिन आपको मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप सामान्य से अधिक संवेदनशील हो सकते हैं, इसलिए मूड को अच्छा और तरोताजा करने वाली गतिविधियों में भाग लें।
सिंह
आज के दिन आपको अपनी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आपको एरोबिक्स, कार्डियो और बर्पी जैसी एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए।
कन्या
अभी अपने पाचन तंत्र के बारे में सोचें। बहुत अधिक भोजन या बहुत अधिक मसालेदार भोजन खाने से बचें। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
तुला
आज के दिन आपको अपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए और दिनभर में कम से कम एक से दो फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।
वृश्चिक
आज के दिन आपको अपने शरीर में ज्यादा तनाव लेने से बचाना है। ज्यादा तनाव लेने से मेटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
धनु
आज के दिन आपको बहुत ज्यादा भार उठाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही अपनी कोर की मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।
मकर
आज के दिन आपको अपने कैल्शियम इनटेक पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए अपने कैल्शियम और विटामिन डी की कमी की जांच जरूर कराएं।
कुंभ
आज के दिन आपको केवल स्वास्थ्य को ही पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके लिए साइकिल चलाने या स्विमिंग करने जैसी शारीरिक गतिविधि में ध्यान लगाएं।
मीन
आज के दिन आपको फिटनेस से जुड़े गोल्स बनाकर उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि आपको एक्सरसाइज और व्यायाम किस दिशा में करना चाहिए।