Expert

Fact Check: क्या वाकई कास्ट आयरन से बने बर्तन सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसकी सच्चाई

Is Cast Iron Good For Health: कास्ट आयरन से बने बर्तन में खाना पकाकर खाना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, इस लेख में जानें।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fact Check: क्या वाकई कास्ट आयरन से बने बर्तन सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसकी सच्चाई


Is Cast Iron Good For Health: इन दिनों कास्ट आयरन से बने बर्तनों काफी जोरो-शोरों से प्रचार किया जा रहा है। इन्हें बाजार में यह बताकर बेचा जा रहा है कि ये नॉन-स्टिक कोटिंग वाले बर्तनों की तुलना में कास्ट आयरन के बर्तन एक बेहतर और स्वस्थ विकल्प है। क्योंकि इस धातु में हानिकारक केमिकल्स नहीं होते और ये नॉन-स्टिक बर्तनों की तरह ही काम करते हैं। दरअसल, कास्ट आयरन, जिसे कच्चा लोहा भी कहते हैं एक तरह की मिश्रित धातु होती है। जिसमें लोहे के साथ-साथ 2 से 4 प्रतिशत कार्बन भी होता है। कास्ट आयरन को लौह अयस्क को कम करके बनाया जाता है। इसे बनाने के दौरान में इसमें मौजूद सभी अशुद्धियां नष्ट हो जाती हैं। आमतौर पर यह सलाह दी जाती है कि जिन लोगों में खून की कमी (एनीमिया) की शिकायत रहती है, उन्हें आयरन के बर्तनों में खाना पकाकर खाना चाहिए। क्योंकि जब आप आयरन के बर्तनों में खाना पकाते हैं, तो इस दौरान आपके भोजन में 3-5 mg तक आयरन आपके भोजन में अवशोषित हो जाता है। आयरन हमारे रक्त में ऑक्सीजन के स्तर और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए बहुत जरूरी होता है। आपने अक्सर यह देखा भी होगा कि जो लोग आयरन के बर्तनों में भोजन पकाकर खाते हैं, उनमें खून की कमी की शिकायत कम देखने को मिलती है।

अब आपको कास्ट आयरन से बने बर्तन सुनने में काफी अच्छे और स्वस्थ लग रहे होंगे। बाजार में भी इन्हें इन्हीं दावों के साथ खूब बेचा जा रहा है। लेकिन क्या वाकई ये बर्तन आपकी सेहत के लिए इतने स्वस्थ हैं? क्या इनसे सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंच सकता है? सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसे ही गलत धारणाओं और मिथकों की सच्चाई आप तक पहुंचाने के लिए ’धोखा या हकीकत’ नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम डॉक्टर या एक्सपर्ट के माध्यम से गलत धारणाओं की सच्चाई आप तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। कास्ट आयरन से बने बर्तन सेहत के लिए कितने फायदेमंद हैं,  इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से बात की। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Is Cast Iron Good For Health in hindi

क्या वाकई कास्ट आयरन से बने बर्तन सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं- Are Cast Iron Utensils Really Good For Health In Hindi

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, "अपनी डाइट से पर्याप्त लेना बहुत जरूरी होता है और आयरन से बने बर्तन में खाना पकाकर खाने से इसमें बहुत मदद भी मिलती है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कास्ट आयरन से बने बर्तन नॉन स्टिक की तुलना में अधिक स्वस्थ विकल्प है। लेकिन इनका अधिक प्रयोग भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। यहां समझने वाली बात यह है कि जब आप कास्ट आयरन के बर्तन में खाना बनाएंगे, तो आप 3-5 ग्राम आयरन प्राप्त करेंगे। अब जिन लोगों के शरीर में खून की कमी का कारण भोजन में आयरन की कम मात्रा है, यह उनके लिए तो बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। लेकिन शरीर में खून की कमी का कारण सिर्फ आयरन कम लेने के कारण ही नहीं होती है, इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप लगातार आयरन के बर्तनों में खाना पकाकर खाते हैं, तो इससे शरीर में आयरन की अधिकता भी हो सकती है। क्योंकि एक दिन में व्यक्ति सिर्फ 12-15mg आयरन लेने की ही आवश्यकता होती है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं ज्यादा आयरन की आवश्यकता होती है।"

"आमतौर पर हम देखते हैं कि एक व्यक्ति दिन में कम से कम 3 बार खाना खाता है और 2-3 बार चाय या कॉफी का सेवन भी करता है। इसके अलावा, लोग दूध भी उबालकर पीते हैं। आप जो फूड खाते हैं उसमें पहले से ही आयरन की अच्छी मात्रा होती है, खासकर हरी सब्जियों और फल आदि में। ऐसे में अगर आप बार-बार आयरन के बर्तन में खाना पकाकर खा रहे हैं, तो आप अपनी दैनिक जरूरत से अधिक आयरन प्राप्त कर रहे हैं। लगातार ऐसा करने से शरीर में आयरन की अधिकता हो सकती है, जिसके सेहत पर गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई बार-बार उबालने से दूध का पोषण कम हो जाता है? जानें एक्सपर्ट की राय

ज्यादा आयरन लेने के नुकसान- iron overdose side effects in hindi

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार "अगर कोई व्यक्ति लगातार आयरन का अधिक सेवन करता है, तो इसके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे,

  • पेट संबंधी समस्याें
  • कब्ज
  • उल्टी, मतली और दस्त आदि
  • ब्लोटिंग

इसके अलाव, पेट की परत में सूजन और अल्सर आदि जैसी समस्याएं भी आयरन की अधिकता के कारण देखने को मिल सकती हैं।"

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई खाने के तुरंत बाद लेटने से तोंद निकलती है? एक्सपर्ट से जानें इस मिथक की सच्चाई

तो क्या कास्ट आयरन से बने बर्तनों में भोजन पकाकर नहीं खाना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, अगर आप कास्ट आयरन के बर्तनों का प्रयोग कर रहे हैं, तो सबसे पहले तो कोशिश करें कि आप शरीर में आयरन की मात्रा टेस्ट कराएं। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी नहीं है, तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप हर बार आयरन के बर्तन में खाना पकाने से बचें। इसकी बजाए अन्य धातुओं से बने बर्तनों का भी प्रयोग करें। जैसे कुछ लोग दिन में कई बार चाय पीते हैं, तो वे चाय के लिए अलग धातु के बर्तन ले सकते हैं। अगर आपके आहार में आयरन अच्छी मात्रा में है, तो ऐसे में भी आपको बार-बार आयरन के बर्तन में भोजन पकाने से बचना चाहिए। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप नॉन स्टिक कोटिंग वाले बर्तनों का प्रयोग करें। आप किसी अन्य स्वस्थ धातु का विकल्प चुन सकते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

स्ट्रेस की वजह से होती है सोने में परेशानी, तो अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

Disclaimer