Expert

Fact Check: क्या वाकई खाने के तुरंत बाद लेटने से तोंद निकलती है? एक्सपर्ट से जानें इस मिथक की सच्चाई

Does Lying Down After Eating Cause Belly Fat: लोगों के बीज एक आम धारणा है कि खाने के बाद लेटने से पेट निकलता है? आइए जानें क्या वाकई ऐसा है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fact Check: क्या वाकई खाने के तुरंत बाद लेटने से तोंद निकलती है? एक्सपर्ट से जानें इस मिथक की सच्चाई


Does Lying Down After Eating Cause Belly Fat: पेट में जमा जिद्दी चर्बी कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ाती है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स बैली फैट को बीमारियों का घर भी बताते हैं। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए अपने पेट पर नजर बनाए रखना बहुत जरूरी है। पेट निकलने के पीछे वैसे तो कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लोग तला-भुना बहुत अधिक खाते हैं, पूरा-दिन टीवी, लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहते हैं, यानी फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम करते हैं। बहुत से लोग तो अपने सोफा या बेड पर पड़े-पड़े ही खाते हैं और वहीं सो जाते हैं। इसके अलावा भी ऐसी कई आदतें हैं, जिनके कारण आपकी तोंद निकल सकती है। हालांकि, स्वस्थ खानपान और नियमित एक्सरसाइज के साथ आप अपनी तोंद को बढ़ने से रोक सकते हैं। साथ ही, जिद्दी चर्बी को कम भी कर सकते हैं।

लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि पेट में चर्बी बढ़ने को लेकर लोगों के बीज तरह-तरह की धारणाएंं हैं। ऐसी ही एक आम धारणा है कि खाना खाने के तुरंत बाद लेटना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे तोंद निकलती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसे ही मिथकों की सच्चाई बताने के लिए हम ’धोखा या हकीकत’ नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम डॉक्टर या एक्सपर्ट के माध्यम से गलत धारणाओं और मिथको की सच्चाई आप तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस विषय पर बेहतर जानकी के लिए हमने फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से बात की। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज ’धोखा या हकीकत’ में आइए जानते हैं, क्या वाकई खाने खाने के बाद लेटने से पेट निकलता है? 

Does Lying Down After Eating Cause Belly Fat in hindi

क्या खाना खाने के बाद लेटने से पेट निकलता है

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, "यह धारणा पूरी तरह गलत है। आप चाहें खाना खाने के बाद लेटें या लेटे-लेटे हीं खाएं, इससे आपके शरीर में चर्बी नहीं बढ़ सकती है। जैसा कि इस लेख में हम आपको उपरोक्त बता चुके हैं कि बैली फैट बढ़ाने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। सिर्फ खाने के बाद लेटना ही बैली फैट के लिए जिम्मेदार नहीं हो सकता है।"

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या मीठा खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है? डॉक्टर से जानें इसकी सच्चाई

"आपको यह समझने की जरूरत है कि आपके शरीर में वजन सिर्फ तब बढ़ता है, जब आप अपनी दैनिक कैलोरी की कुल खपत से अधिक कैलोरी का सेवन करते हैं। अगर आप रोज अधिक कैलोरी खा रहे हैं, तो इससे आपका वजन निश्चित ही बढ़ेगा। फिर चाहे आप चलते-चलते ही क्यों न खा रहे हों। बैली फैट निकलने का प्रमुख कारण नियमित अधिक कैलोरी का सेवन करना है।"

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या आम खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक या पानी नहीं पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें इसकी सच्चाई

"इसके अलावा, जब कोई व्यक्ति नियमित अधिक कैलोरी का सेवन करता है और शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं है, तो इससे उनके शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है। जब आप एक्सरसाइज करते हैं या कोई खेल खेलते हैं, तो शरीर में आपके द्वारा खाए गए भोजन से जो ग्लूकोज बनता है, उसे इंसुलिन आपकी कोशिकाओं तक  पहुंचाने का काम करता है, जिससे वह शरीर में प्रयोग हो सके। लेकिन जब फिजिकली एक्टिव नहीं रहते हैं, तो इससे इंसुलिन अपना खाम ठीक से नहीं कर पाता है और ग्लूकोज भी प्रयोग नहीं हो पाता है। ऐसा जब लंबे समय तक होता है, तो ग्लूकोज हमारे में फैट के रूप में स्टोर होने लगता है, जिससे कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर हमारा शरीर इससे एनर्जी प्राप्त कर सके। लेकिन लंबे समय तक प्रयोग न होने पर यह शरीर के अन्य अंगों में जमा होने लगता है। इसका सबसे अधिक असर आपके गाल, पेट और जांघों के आसपास देखने को मिलता है।"

तो क्या खाने के बाद लेटना ठीक है?

भले ही भोजन के तुरंत बाद लेटने से आपका वजन नहीं बढ़ सकता है, लेकिन अगर यह आपकी रोज की आदत बन गई है, तो आपको आज से ही इसे बदलने की जरूरत है। क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। जब आप खाने के तुरंत बाद लेट जाते हैं, तो इससे हमारा पाचन प्रभावित होता है। ्इससे भोजन ठीक से पच नहीं पाता है और पेट संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। साथ ही, आप जो कुछ भी खाते हैं उसका आपके शरीर को कोई लाभ नहीं मिलता है। अगर आप खाने के बाद सो जाते हैं, तो इसके और भी गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसलिए अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो कोशिश करें कि भोजन के 10-15 मिनट टहल लें। इससे भोजन के बेहतर पाचन में मदद मिलती है। इसके अलावा, ध्यान रखें कि भोजन के 1 घंटे बाद तक भूलकर भी न तो सोएं और न ही पानी पिएं।

All Image Source: Freepik

Read Next

इन 5 यूनिक तरीकों से घर पर चेक करें अपनी फिटनेस, मिनटों में पता चल जाएगा कितने फिट हैं आप

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version