करौंदा एक ऐसा फल है, जिसका नाम सुनते ही बच्चे तो क्या बुजुर्गों के मुंह में भी पानी आ जाता है। इसका कारण है इसका खट्टा स्वाद। करौंदा को अंग्रेजी में क्रैनबेरी नाम से जाना जाता है। कुछ लोग इसका अचार बनाकर खाते हैं, तो कुछ लोग इसका सेवन जूस की तरह करते हैं। करौंदा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, ई, प्रोटीन, और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। करौंदा वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। दिल्ली में अपने निजी क्लीनिक पर प्रैक्टिस कर रहे डॉ. आरएस भदौरिया का कहना है कि करौंदा सबके लिए फायदेमंद नहीं है। आइए जानते हैं करौंदा के नुकसान के बारे में...
एलर्जी का कारण बन सकता है करौंदा
करौंदा में सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है। डॉक्टर के मुताबिक सैलिसिलिक एसिड एस्पिरिन की तरह होता है। जिन लोगों को किसी भी चीज से एलर्जी है, उन्हें करौंदा खाने से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। जो लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, उन्हें भी करौंदा न खाने की सलाह दी जाती है।
पेट में सूजन का कारण बन सकता है करौंदा
करौंदा में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पेट में जाने के बाद विटामिन बी 12 को अवशोषित कर लेते हैं। इसकी वजह से पेट में सूजन, कब्ज और दर्द जैसी समस्या हो सकती है। अधिक मात्रा में करौंदा का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। डॉक्टर का कहना है कि जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है, उन्हें करौंदा खाने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः पीरियड क्रैम्प्स से राहत पाने के लिए Alia Bhatt की ट्रेनर ने शेयर किए 4 बेस्ट योगासन
किडनी स्टोन
करौंदा में ऑक्सालेट नामक एक तत्व पाया जाता है। ऑक्सालेट का अधिक मात्रा में सेवन से यह यूरिन डिस्चार्ज को बढ़ा देता है। इससे किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही इससे किडनी में स्टोन की समस्या भी हो सकती है।
आर्थराइटिस
आर्थराइटिस, गाउट या अल्सर जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों को करौंदा न खाने की सलाह दी जाती है। इन बीमारियों से ग्रसित लोग अगर करौंदा का सेवन करते हैं, तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ेंः बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाएं? न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल से जानें 4 बेस्ट फूड्स
अगर आपको खट्टे फल खाने से किसी तरह की एलर्जी या, कोई गंभीर बीमारी है, तो करौंदा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अगर आप किसी विशेष दवा का सेवन कर रहे हैं, तो करौंदा खाने से पहले डॉक्टर से बातचीत जरूर करें।
(All Image Credit- Freepik.com)