खाना खाने के साथ सलाद खाने के हो सकते हैं कई नुकसान, जानें इनके बारे में

सलाद खाना स्वस्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। लेकिन भोजन के साथ सलाद खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे कई तरह के स्वास्थ्य नुकसान हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाने के साथ सलाद खाने के हो सकते हैं कई नुकसान, जानें इनके बारे में

Can We Eat Salad During Meal In Hindi : सलाद खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। इससे हमें कई तरह के लाभ मिलते हैं जैसे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और हमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी मिल जाता है। कुछ लोग सलाद लंच या डिनर से पहले खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग खाना खाने के बाद सलाद खाते हैं। जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हर बार लंच या डिनर के साथ सलाद खाते हैं। असल में यह पुरानी सोच है कि सलाद कभी भी खाया जा सकता है और इसका कोई नुकसान भी नहीं होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। खाना खाने के साथ सलाद नहीं खाना चाहिए, इससे आपके स्वास्थ्य को हानि हो सकती है। इसकी क्या वजहें, इस लेख में आगे जानिए।

can we eat salad during meal

बढ़ सकता है शुगर लेवल

कई प्रकार के सलाद खाए जाते हैं। इन्हीं में एक फ्रूट सलाद है, जिसे ज्यादातर लोग बहुत चाव से खाते हैं। लेकिन फ्रूट सलाद को खाने के साथ नहीं खाना चाहिए, विशेषकर डिनर के साथ। इससे आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। इसलिए कोशिश करें कि फ्रूट सलाद भोजन से पहले खा लें और रात के समय इस सलाद का सेवन न करें। वैसे भी आप रात के समय किस तरह का सलाद खा रहे हैं, इस संबंध में एक बार विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें : खाने के साथ या खाने से पहले कब खानी चाहिए सलाद?

ब्लोटिंग हो सकती है

आप अपने डिनर या लंच के समय पर्याप्त मात्रा में फाइबर का सेवन कर लेते हैं। स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी भी है। लेकिन जब आप जरूरत से ज्यादा फाइबर का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में दर्द हो सकता है या फिर अन्य पेट संबंधी समस्याएं जैसे ब्लोटिंग हो सकती है। ऐसे में अगर आप भोजन के साथ-साथ सलाद भी खाते हैं, तो फाइबर इनटेक काफी ज्यादा बढ़ सकता है, जो कि सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें : सलाद खाते समय न करें ये 7 गलतियां, कम हो जाते हैं सलाद के पोषक तत्व और सेहत को होता है नुकसान

बिगड़ सकता है पाचनतंत्र

आयुर्वेद की मानें, तो खाना खाने के साथ सलाद खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हो सकता है, क्योंकि हमें कच्ची और पकी हुई सब्जियां साथ नहीं खानी चाहिए। ऐसा करने से पाचनतंत्र पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही शरीर को पोषक तत्व का अवशोषण भी प्रभावित हो जाता है। इस वजह से हेल्दी खाने के बावजूद शरीर को उसका भरपूर लाभ नहीं हो पाता है। इसके साथ ही, डाइजेस्टिव सिस्टम भी धीमा हो जाता है।

सलाद खाने का सही तरीका

सलाद हमेशा खाना खाने से पहले या खाना खाने के बाद खाया जाता है। ध्यान रखें कि सलाद एक किस्म का हेल्दी स्नैक्स होता है। सलाद खाने के बाद भोजन करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जैसे सलाद खाने से पेट भरे का अहसास होता है, जिससे आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं। सामान्य: रूप से आपको ओवर ईटिंग नहीं करनी चाहिए, इससे आपको कई घातक समस्याएं होस कती हैं। इसके अलावा, अगर आप खाना खाने के बाद सलाद खाते हैं, तो भोजन डाइजेस्ट होने में आसानी होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, सलाद खाने का सही समय नाश्ते और लंच के बीच होता है और इसी तरह शाम को लंच और डिनर के बीच सलाद खाया जाना चाहिए।

image credit : freepik

Read Next

डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स, उम्र से पहले सफेद नहीं होंगे बाल

Disclaimer