आज भारत नौवें सिद्ध दिवस (Siddha Day 2026) मना रहा है। आयुष मंत्रालय के बैनर तले ये दिन मनाया जा रहा है और इस दिन भारत की पारंपरिक और सिद्ध चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। दरअसल, आयुष मंत्रालय इस प्राचीन विज्ञान को आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों में एकीकृत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत माना जाता है कि सेहत को सही रखने के लिए आपको कुछ पुरानी पद्धति को अपनाना चाहिए और इसके अुनसार स्वस्थ रहने के लिए कुछ चीजों को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए जैसा कि हाल ही में आयुष मंत्रालय ने अपने एक पोस्ट में शेयर किया है। आयुष मंत्रालय ने अपने इस पोस्ट में बताया है कि अगर आप गाय का घी या तिल का का तेल अपने शरीर और स्कैल्प पर लगा लें तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बच सकते हैं। आइए, जानते हैं डॉ. दीपक जोशी, आयुर्वेद एक्सपर्ट, प्रवेक कल्प से कि इस तरह का तेल स्नान किस तरह से फायदेमंद है।
View this post on Instagram
घी स्नान के फायदे
डॉ. दीपक जोशी बताते हैं कि घी स्नान, आयुर्वेद में बेहद फायदेमंद है। ये त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है और स्किन पोर्स में घी की चिकनाई को गहराई से लॉक कर देता है। गाय के घी की खास बात ये है कि से ड्राई और जलन वाली त्वचा को आराम देता है। घी के एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन में चमक बढ़ाते हैं और त्वचा की लोच में सुधार करके उसे मुलायम और दमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। त्वचा के अलावा, घी स्नान से शरीर को आराम मिलता है, पाचन में सहायता मिलती है, वात दोष संतुलित होता है जिससे मन शांत होता है और संपूर्ण पोषण मिलता है।
इसे भी पढ़ें: तिल के तेल में मिलाएं हल्दी, स्किन को मिलेंगे कई लाभ
इसके अलावा घी को स्कैल्प पर लगाने से स्कैल्प अंदर से नरिश होने के साथ हाइड्रेटेड रहती है और बालों को नरिशमेंट मिलती है। इसके अलावा ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने के साथ हेयर फॉलिकल्स को बढ़ावा मिलता है। गाय के घी का फैटी एसिड ड्राईनेस और डैंड्रफ को कम करने में मददगार है, साथ ही ये दोमुंहे बालों को नरिश करने के साथ बालों की शाइन बढ़ाने में मददगार है।

तिल का तेल स्नान के फायदे
तिल का तेल स्नान सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। डॉ. दीपक जोशी बताते हैं कि त्वचा में तिल का तेल लगाने से उन्हें गहरा पोषण मिलता है, नमी बनी रहती है। खास बात ये है कि ये तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि स्किन में इंफेक्शन को कम करने के साथ शरीर में सूजन को कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये स्किन में ड्राईनेस को कम करने के साथ सर्दियों में खुजली व खुश्की को कम कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: नारियल तेल Vs तिल का तेल: बालों के लिए कौन सा बेहतर है? आयुर्वेदाचार्य से जानें
इसके अलावा आप बालों के लिए भी तिल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्कैल्प को नरिश करने के साथ बालों को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा ये स्किन की चमक बढ़ाते हैं और समय से पहले बालों का सफेद होना भी रुक सकता है। इसे स्कैल्प पर मालिश करने से जलन कम होती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और तनाव कम होता है, जिससे स्वस्थ और घने बालों का विकास होता है।
आपको हर 4 दिन पर 1 बार इस तेल को शरीर व बालों पर लगाना है। इससे बालों की बनावट बेहतर होती है और शरीर की हड्डियों को मजबूती मिलती है। इस प्रकार यह शारीरिक सुंदरता और आंतरिक संतुलन दोनों के लिए एक अनुष्ठान बन जाता है। तो सर्दियों में आपको आयुष मंत्रालय के इन टिप्स को जरूर अपना चाहिए।
FAQ
तिल का तेल नाभि में लगाने से क्या फायदा होता है?
तिल का तेल नाभि में लगाने से स्किन को नरिश करने में मदद मिलती है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है, हार्मोन संतुलित होता है और जोड़ों का दर्द कम होता है। इसके अलावा जिन लोगों को नींद नहीं आती उनके लिए ये फायदेमंद हो सकता है।मर्दाना ताकत के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाएं?
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए आप बादाम का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्टैमिना बूस्टर है और स्ट्रेस कम करने वाला भी। आप बादाम का तेल नाभि में डाल सकते हैं।जांघों की चर्बी कम करने के लिए किस तेल से मसाज करनी चाहिए?
जांघों की चर्बी कम करने के लिए आप सरसों के तेल से मालिश कर सकते हैं। ये गर्मी पैदा करने के साथ चर्बी कम करने में मददगार है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 06, 2026 16:07 IST
Modified By : Pallavi Kumari Jan 06, 2026 16:07 IST
Modified By : Pallavi KumariJan 06, 2026 16:07 IST
Modified By : Pallavi KumariJan 06, 2026 16:07 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Deepak Joshi