Should You Eat Banana On An Empty Stomach: केला खाना अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। केले को बुजुर्गों से लेकर घर के बच्चों को आसानी से दिया जा सकता हैं। यह साल भर आसानी से बाजार में मिलता है। यह शरीर को ताकत देने के साथ पाचन-तंत्र को भी मजबूत करता हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन बी और विटामिन सी। केला शरीर को एनर्जी देता है। अधिकतर लोग इसे खाली पेट जिम जाने से पहले या बाद में खा लेते हैं। ऐसा करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि सुबह की शुरुआत हल्के गुनगुने पानी से करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर का मेटॉबोलिज्म तेज होता है और शरीर भी हेल्दी रहता है। सुबह खाली पेट केला खाना चाहिए या नहीं और इसको खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
खाली पेट केला खाना चाहिए या नहीं
डाइटिशियन के अनुसार, खाली पेट केला खाने से बचना चाहिए। इसको खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। अगर आप खाली पेट केला खाना ही चाहते हैं, तो ड्राई फ्रूट, फल, दही या दूध में मिलाकर इसको लें। ऐसा करने से यह पचाने में आसान होगा।
खाली पेट केला खाने के नुकसान
शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है
खाली पेट केला खाने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। केले में मौजूद कार्बोहाइड्रेट स्टार्च और रेसिस्टेंट स्टार्च के रूप में होता है,जो पचने के बाद ग्लूकोज में बदल जाता है। ऐसे में अगर आप इसका खाली पेट सेवन करते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
पेट में गैस की समस्या
खाली पेट केला खाने से पेट में गैस की समस्या हो सकती है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इस कारण खाली पेट इनको खाने से पचाने में दिक्कत हो सकती है और पेट में गैस के साथ, पेट फूलना, पेट में ऐंठन और कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Soaked Anjeer Benefits: पानी में भीगे अंजीर या दूध में भीगे अंजीर, क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ती है
सुबह खाली पेट केला खाने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ती है। इस कारण से ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। कई बार शरीर खाली पेट केला खाने से पेट दर्द और डायरिया की समस्या भी हो सकती है। कई लोगों को खाली पेट केला खाने से उल्टी भी हो सकती हैं।
हार्ट के लिए हानिकारक
सुबह खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ सकती है। खाली पेट मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ने से शरीर को नुकसान होने के साथ हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं।
केला खाने के फायदे
- केला खाने से तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।इसमें ट्रिप्टोफैन नामक तत्व पाया जाता है, जो तनाव को कम करता है।
- केले के सेवन से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसमे मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा देते हैं।
- केले में मौजूद आयरन शरीर की कमजोरी को दूर करने के साथ शरीर को हेल्दी रखता है।
- केले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ हड्डियों में हो रहे दर्द को भी दूर करता हैं।
All Image Credit- Freepik