
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वे फैंस को फिटनेस और एक्सरसाइज से जुड़ी वीडियो डालकर प्रेरित करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने ट्राईसेप्स और कलाई को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए कुछ एक्सरसाइज के बारे मेंं बताया है। आइये जानते हैं इस एक्सरसाइज को करने के कुछ फायदों के बारे में।
ट्राइसेप्स एक्सरसाइज करने के फायदे
- ट्राइसेप्स एक्सरसाइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- ट्राइसेप्स एक्सरसाइज या फिर वर्कआउट करने से ट्राइसेप्स की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।
- इस एक्सरसाइज को करने से आप ट्राइसेप्स के साइज को भी बढ़ा सकते हैं।
- इससे कंधे मजबूत होते हैं साथ ही साथ गर्दन के आस-पास के हिस्से की जकड़न भी कम होती है।
- इस वर्कआउट या एक्सरसाइज को नियमित तौर पर करने से कलाई की पकड़ भी मजबूत होती है।
View this post on Instagram
ट्राइसेप्स का साइज बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?
- ट्राइसेप्स का साइज बढ़ाने के लिए आपको जिम में जाकर घंटो पसीना बहाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर पर वर्कआउट करके भी आप ट्राइसेप्स को बढ़ा सकते हैं।
- इसके लिए आप पुलअप्स या फिर पुशअप्स के सेट्स लगा सकते हैं। इससे ट्राइसेप्स की मांसपेशियों में खिंचाव आता है साथ ही ट्राइसेप्स का साइज भी बढ़ता है।
- ट्राइसेप्स को मजबूत और बड़ा बनाने के लिए आप शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे कंधों में भी मजबूती आती है।
- इसके लिए आप ट्राइसेप्स कर्ल एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
- इसके लिए आप बार पुशडाउन और रोप पुशडाउन जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
- इसके लिए आप ट्राइसेप्स एक्सटेंशन एक्सरसाइज भी काफी कारगर होती है। यह शरीर को सुडौल बनाने के साथ ही ट्राइसेप्स को भी सुडौल बनाता है।
Disclaimer
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version