Expert

महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है शतावरी घृत का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका

Shatavari Ghrita Benefits: महिलाओं की कई आम समस्याओं को दूर करने के लिए शतावरी घृत एक रामबाण उपाय है। इस लेख में जानें इसके बेमिसाल फायदे..
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है शतावरी घृत का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका


Shatavari Ghrita Benefits: शतावरी का सेवन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह अद्भुत जड़ी-बूटी महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए एक रामबाण उपाय है। शतावरी का शाब्दिक अर्थ है '100 जड़ों वाली जड़ी-बूटी' और इसका का सबसे शक्तिशाली हिस्सा इसकी जड़ें हैं। शतावरी का दूसरा अर्थ है 'जिसके पास सौ पति हों' जो विशेष रूप से प्रजनन क्षमता बढ़ाने में इसकी प्रभावकारिता के बारे में बहुत कुछ बताता है। जीवन के सभी चरणों (मेनार्की से लेकर मेनोपॉज) के दौरान महिलाओं के प्रजनन अंग, हार्मोन पर इसके पौष्टिक और डिटॉक्सिफाई प्रभाव के कारण इसे महिलाओं का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। इसे नारायणी भी कहा जाता है जिसका अर्थ है दिव्य, शुभ और स्त्रीलिंग। आपको जानकार हैरानी हो सकती है कि यह जड़ी-बूटी सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह शुक्राणु और वीर्य की गुणवत्ता, साथ ही मात्रा में सुधार करता है। पुरुष और महिला दोनों की प्रजनन क्षमता में सुधार करने के लिए डॉक्टर इस जड़ी-बूटी को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। शतावरी स्वाद में मीठी के साथ ही कड़वी, प्रकृति में ठंडी होती है। यह हमारे शरीर और दिमाग में वात और पित्त को संतुलित करने में मदद करती है।

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भावसार के अनुसार, "अगर महिलाएं शतावरी और घी का साथ में सेवन करें, तो यह उनके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में शतावरी और घी के मिश्रण शतावरी घृत कहा जाता है। इसका सेवन करने से संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।" इस लेख हम आपको महिलाओं के लिए शतावरी घृत का सेवन करने के फायदे बता रहे हैं...

Shatavari Ghrita Benefits

महिलाओं के लिए शतावरी घृत के फायदे- Shatavari Ghrita Benefits For Women In Hindi

1. PMS के लक्षण करे कम

यह पीएमएस के लक्षणों को कम करता है, मासिक धर्म के दौरान ब्लड फ्लो को रेगुलेट करता है, प्रजनन क्षमता में सुधार करता है और स्तन में दूध के उत्पादन में सुधार करता है।

2. मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है

यह सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं बल्कि दिमाग के लिए भी फायदेमंद है। यह मेमोरी में सुधार करता है, क्रोध और चिड़चिड़ापन को शांत करता है, तनाव को कम करता है और पुरुषों और महिलाओं दोनों को ही अच्छी नींद लेने में मदद करता है। एंग्जायटी, अवसाद और नींद से जुड़ी समस्याओं से राहत प्रदान करने में यह बहुत लाभकारी है।

3. मांसपेशियों को मजबूत बनाता है

शतावरी घृत पोषण से भरपूर होता है और इसकी प्रकृति इसे एक आदर्श जिम सप्लीमेंट बनाती है। इसका सेवन करने से मांसपेशियों को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसकी प्रकृति ठंडी होती है, इसलिए यह कसरत के बाद होने वाली थकान को दूर करने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: रोजाना ऐसे करें शतावरी के पानी का सेवन, दूर होंगी कई समस्याएं

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

4. ब्लीडिंग कंट्रोल करती है

जिन महिलाओं को पीरियड्स के अत्याधिक ब्लीडिंग होती है, तो शतावरी घृत खाने से इसे कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

5.  पाचन रखे दुरुस्त

जिन महिलाओं को पाचन संबंधी समस्याएं काफी परेशान करती है, उनके लिए यह एक बहुत लाभकारी औषधि है। यह पाचन में सुधार करने में भी मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: अश्वगंधा, शतावरी, सफेद मूसली और कौंच के बीजों का पाउडर एक साथ खाने से मिलेंगे कई फायदे, जानें सेवन का तरीका

शतावरी घृत का सेवन कैसे करें- How To Take Shatavari Ghrita

इसके लिए आपको आधा चम्मच शतावरी पाउडर में एक चम्मच देसी गाय का घी मिक्स करना है। इसका सेवन भोजन से 30 मिनट पहले गर्म पानी के साथ करना है। बाजार में भी शतावरी घृत आसानी से मिल जाता है। आप आधी से एक चम्मच इसका सेवन कर सकते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

दूध में गुड़ और हल्दी डालकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version