'मेरे घर में अगर कुछ कार्यक्रम होता है तो मैं शाही रोगन जोश बनाना पसंद करती हूं। इसका एक तो यह है कि मेरे घर के सभी लोगों को यह डिश बहुत पसंद है और दूसरा यह कि इसमें बहुत प्रोटीन होता है। मेरा मानना है कि जो लोग नॉन वेजिटेरियन हैं उनके लिए शाही रोगन जोश बहुत अच्छी डिश है। चाहे घर में कोई फंक्शन हो या फिर आम दिन इस डिश को कभी भी बनाया जा सकता है। अगर आप लोगों को भी मेरी तरह मटन खाने का बहुत शौक है, तो आप भी मुगलई खाने में शाही रोगन जोश बना सकते हैं। यही नहीं अगर घर पर दावत है तो भी आप यह आसानी से बनने वाली मांसाहरी डिश बना कर लोगों का दिल जीत सकते हैं। आज मैं आपको बता रही हूं कि मैं अपने घर में किस तरह शाही रोगन जोश बनाती हूं।' आइए जानते हैं इस नॉन वेज डिश को बनाने की सरल विधि—
इसे भी पढ़ें : इस गर्मी की छुट्टियों में घर पर बनाएं तंदूरी पनीर टिक्का
सामग्री
100 ग्रााम बारीक मटन
2 मध्यम आकार के कटे हुए प्याज
आधा चम्मच गरम मसाला
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
आधा कप फ्रेश दही
एक चुटकी केसर गुनगुने दूध में भिगोई हुई
5 भीगे हुए बादामों का पेस्ट
2 चम्मच कुकिंग आॅयल
1 अदरक का बड़ा टुकड़ा
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच हल्दी
2 लाल मिर्च
आधा चम्मच जीरा
4 लौंग
3 से 4 लहसुन की फांके
इसे भी पढ़ें : इस आसान तरीके से घर में बनाएं स्प्राउटिड मूंग दाल उपमा
विधि
सबसे पहले अदरक, धनिए के बीज, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, जीरे के बीज और लहसुन को एडिक्वेट के साथ आपस में मिलाएं। अब पेस्ट को गाढ़ा करने के लिए नमक मिलाएं। इसके बाद अब घी गर्म करें। अब प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को ब्राउन होने और घी के सेपरेट होने तक फ्राई करें।इसमें मसाला पेस्ट डालें और 3 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं। अब इसमें कीमा डालें और हल्की आंच में पकाएं। फेंटी हुई दही और 1 कप पानी डालें। मीट के पकने और ग्रेवी के गाढ़ा होने तक पकाएं। गरम मसाला, भीगा हुआ केसर और बादाम डालें। अब इसे कुछ मिनट के लिए ढ़क दें। हरे धनिए की पत्त्यिों से इसे सजाएं और गर्मागर्म परोसें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Recipe In Hindi