वीकेंड पर हम सभी लोग पार्टी करने जाते हैं। यहां तक की पार्टी का मूड तो फ्राइडे से ही स्टार्ट हो जाता है। अगर आपको भी हर वीकेंड पर एल्कोहल लेने की आदत है, तो खुद को फ्रेश और रिलैक्स फील कराने के लिए अपनी डाइट में कुछ चीजें जरूर शामिल करें। ये चीजें आपको एक तो एनर्जी देंगे, साथ ही शरीब को जो लिवर पर बुरा असर पड़ता है, उससे भी बचाएंगी। आइए जानते हैं कैसे ये चीजें आपको ताकत देते हुए एक्टिव रखने में मदद करेंगी।
खट्टे फल का सेवन
खट्टे फलों में नींबू, संतरा, मौसंबी शआमिल हैं। इनमें विटामिन-सी पाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि विटामिन-सी एक बेहतर एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जो लिवर को साफ करने में सहायक होता है।
इसे भी पढ़ेंः इस आसान तरीके से घर में बनाएं स्प्राउटिड मूंग दाल उपमा
टॉप स्टोरीज़
हल्दी के औषधीय गुण
हल्दी में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। ये आपके इंफ्लेमेशन को दूर करते हुए आपको एक्टिव रखने में भी मदद करती है। इसका इस्तेमाल करने से आपका शरीर डिटॉक्सिफाइ होता है।
इसे भी पढ़ेंः चम्मच से खाना खाने वालों को नहीं मिलते ये फायदे
सेब है बेस्ट विकल्प
सेब में मौजूद पेक्टिन और अन्य रसायन शरीर के पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करता है। इतना ही नहीं सेब का नियमित सेवन करने से शराब की वजह से आंतों में आई सूजन भी कम होती है। तो अगर आप इस वीकेंड या हर वीकेंड एल्कोहल का सेवन कर रहे हैं, तो सेब को अपनी डाइट में शामिल करना शुरू कर दें।
लहसुन का सेवन
कहते हैं कि लहसुन दिल के लिए काफी अच्छा होता है। लहसुन में सल्फर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आपके शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। लहसुन में एलिसिन और सेलेनियम होने की वजह से ये लिवर को भी हेल्दी रखने में मदद करता है।
अब अगर आप वीकेंड पर वाइन, बीयर या एल्कोहल लेने वाले हैं, तो ध्यान रहे आपको इन 4 चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Healthy Eating Related Articles In Hindi