स्वाद और अच्छी सेहत के लिए घर में बनाएं लोबिया गलौटी कबाब

हम आपको लोबिया गलौटी कबाब बनाने की विधि बता रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं लोबिया गलौटी कबाब
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वाद और अच्छी सेहत के लिए घर में बनाएं लोबिया गलौटी कबाब


लोबिया एक ऐसी फली है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ब्लैक आई पीज के नाम से जानी जानी वाली ये फलियां भारत के अधिकांश घरों में इस्तेमाल की जाती हैं। इनमें शानदार टेस्ट और फ्लेवर होने के साथ ही ये पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो हर दाल के अपने गुण होते हैं। लेकिन अगर लोबिया की बात करें तो य न्यूट्रीशन का प्रमुख स्त्रोत हैं। लोबिया की दाल बढ़ते बच्चों के लिये वरदान के बराबर है।

लोबिया डाइटरी फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा आहार है। शुगर के पेशेंट के लिए लोबिया खाना फायदेमंद होता है। ये खून में ग्लूकोज की मात्रा को कंट्रोल रखता है और शुगर लेवल को बढ़ने नही देता है। लोबिया में ग्लायसेमिक इंडक्ट पाया जाता है जो शुगर को कंट्रोल करता है। भारतीय घरों में अधिकतर लोबिया का इस्तेमाल दाल या फिर स्प्राउट्स के रूप में किया जाता है। आज हम आपको लोबिया गलौटी कबाब बनाने की विधि बता रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं लोबिया गलौटी कबाब—

इसे भी पढ़ें: इस आसान तरीके से घर में बनाएं स्प्राउटिड मूंग दाल उपमा

सामग्री

नमक स्वादानुसार
2 कप लोबिया (स्प्राउटिड लोबिया)
1 हरी मिर्च कटी हुई
1 चम्मच अदरक के टुकड़ें बारीक कटे हुए
1 चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच कुकिंग आॅयल या गाय का देसी घी

 

भुने या कसे हुए

1 चम्मच शाही जीरा
1 हरी इलायची
1 काली इलायची
3 लौंग
1 छोटा चम्मच दालचीनी के टुकड़ें
1 चुटकी सिरका

 

भुने या कसे हुए

4 बादाम
1 चम्मच चिरौंजी के बीज
1 चम्मच खसखस के बीज (गार्निशिंग के लिए)
फ्रैश पुदीने के पत्ते और प्याज के छल्ले

 

विधि

एक मिक्सचर में लोबिया को अच्छी तरह पकाएं। अब इसमें हरी मिर्च, रोस्टिड स्पाइस पाउडर, नमक और अदरक को मिलाएं। अब चिरौंजी और खसखस पाउडर डालकर मिलाएं। इस मिक्सर को एक बाउल में रख दें। इसके बाद थोड़ा सा पानी डालें और मिक्स करें। इस मिक्सर को दो हिस्सों में बांटे। इनके गोले बनाएं और हल्का सा दबाएं। इसी तरह अन्य गोले बनाएं। तवें पर घी गर्म करें और कबाब को इसमें डालें। ब्राउन होने तक इन्हें फ्राई करें। अब दूसरी तरफ से ब्राउन होने तक फ्राई करें। गर्मागर्म कबाब को फ्रैश पुदीने के पत्ते और प्याज के छल्लों से गार्निश कर परोसें।

 

लोबिया की विशेषता

पोटेशियम और मैग्नीशियम की उपस्थिति लोबिया को ह्वदय से संबंधित बीमारियों को दूर करने में उपयोगी बनाती है। खून में कॉलेस्ट्रॉल के लेवल को सही बनाने का काम लोबिया करता है। कॉलेस्ट्रॉल के कंट्रोल होने से हार्ट संबंधी बीमारियां नही होती। लोबिया वजन कम करने में भी बहुत मददगार है। लोबिया डाइटरी फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है जिससे आपका पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Recipe In Hindi

 

 

Read Next

इस रमज़ान वीकेंड पर ट्राई करें कैलीकट चिकन बिरयानी

Disclaimer