Happy Birthday Nita Ambani: 56 साल की नीता अंबानी की ग्‍लोइंग स्किन और फिट बॉडी का राज है उनकी डाइट

Nita Ambani Birthday Special: देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्‍नी नीता अंबानी 56 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं, उनकी फिटनेस का कारण क्‍या है। आइए जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Happy Birthday Nita Ambani: 56 साल की नीता अंबानी की ग्‍लोइंग स्किन और फिट बॉडी का राज है उनकी डाइट


देश के सबसे बड़े बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्‍नी नीता अंबानी (Nita Ambani) का आज 56वां जन्मदिन है। नीता एक समाजसेविका होने के साथ-साथ एक बिजनेस वुमन भी हैं। वह लाखों महिलाओं को इंस्‍पायर भी करती हैं। 56 साल की उम्र में भी वह अपनी फिटनेस पर खास ध्‍यान देती हैं, यही वजह है कि वह काफी एनर्जेटिक और एक्टिव रहती हैं। उनमें फिटनेस का जुनून ही है जो उन्‍हें खूबसूरत भी बनाता है। 

हाल ही में नीता अंबानी (Nita Ambani) ने अपनी बेटी ईषा और आकाश की शादी की। इन दोनों मौकों पर नीता अंबानी आकर्षण का केंद्र थी। उन्‍होंने अपने बच्‍चों की शादी नृत्‍य भी किया था, इससे साफ पता चलता है कि वह एक नृत्‍यांगना भी हैं। नृत्‍य उनके फिट रहने का एक जरिया भी है।   

नीता अंबानी खुद को फिट रखने के लिए काफी अनुशासित जीवनशैली अपनाती हैं। वह रात को समय पर सोती हैं और सुबह जल्‍दी उठती हैं। इसके बाद वह रेगुलर एक्‍सरसाइज और डाइट पर भी खास ध्‍यान रखती हैं। नीता अंबानी खुद को फिट कैसे रखती हैं, आइए इस लेख में विस्‍तार से जानते हैं।

 

खुद को फिट रखने के लिए नीता ने घटाया वजन

शादी के बाद नीता अंबानी का वजन महज 47 किलो था। लेकिन तीनों बच्‍चों के जन्‍म के बाद उनका वजन 90 किलो हो गया था। वजन बढ़ने से नीता को तमाम तरह की परेशानियां होने लगी। इसके बाद उन्‍होंने वजन कम करने की ठानी, मगर ये इतना आसान नहीं। उनके वजन कम करने में छोटे बेटे अनंत ने काफी मदद की। अनंत ने अपनी मां नीता को वजन कम करने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, नीता अंबानी रोजाना 40 मिनट एक्‍सरसाइज करती हैं, इसके अलावा वह योग और स्‍वीमिंग भी करती हैं। इससे वह खुद को फिट रखती हैं। इन व्‍यायामों से कोई भी व्‍यक्ति आसानी से अपना वजन कम कर सकता है। जब समय मिलता है तो नीता अंबानी डांस क्‍लास भी करती हैं।

इसे भी पढ़ें: 21 किलो वजन घटाकर कैसे 'Fat to Fit' हुईं भूमि पेडनेकर, जानें उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान

नीता अंबानी का डाइट प्‍लान 

नीता अंबानी अपने दिन की शुरूआत ड्राईफ्रूट्स से करती हैं। ब्रेकफास्‍ट में वह एग वाइट ऑमलेट खाती हैं। इसके साथ ही वह अपनी दिनभर की डाइट में फ्रूट्स, वेजिटेबल्‍स और अन्‍य खाद्य पदार्थों को शामिल करती हैं। इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी कम होती है। लंच में हरी सब्जियां और सूप का सेवन करती हैं। शाम को हेल्‍दी स्‍नैक्‍स और रात के भोजन में हरी सब्‍जी, स्‍प्राउट्स और सूप पीती हैं।

इसे भी पढ़ें: 45 मिनट की इस एक्‍सरसाइज से खुद को फिट रखती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानें उनका वर्कआउट रूटीन

स्‍ट्रेस-फ्री रहने से चेहरे पर रहता है ग्‍लो 

नीता के मुताबिक, वह दिनभर एक्टिव रहने के लिए सुबह एक्‍सरसाइज और योग करती हैं। इसके अलावा वह अनहेल्‍दी चीजों को अवाइड करती हैं। इससे न सिर्फ वह फिट रहती हैं बल्कि तनाव मुक्‍त भी रहती हैं। तनाव मुक्‍त रहने की वजह से ही उनके चेहरे पर हमेशा निखार बरकरार रहता है।

Read More Articles On Exercise & Fitness In Hindi

Read Next

क्या बीमारी में आपको एक्सरसाइज करना चाहिए? जानें अस्वस्थ होने पर एक्सरसाइज करते समय जरूरी सावधानियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version