कील-मुहांसे की समस्या से बचाएंगे समुद्री शैवाल

कील-मुहांसो की समस्या से बचना है तो समुद्री शैवाल की मदद लें। शोध के मुताबिक इससे कील-मुहासों और चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों को हटाने में मदद मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कील-मुहांसे की समस्या से बचाएंगे समुद्री शैवाल


get rid of acneकील मुहांसो की समस्या से परेशान लोगों के लिए एक खुशखबरी है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि चेहरे पर आने वाले कील-मुहांसे और दाग-धब्बों से निजात पाने के लिए समुद्री शैवाल काफी फायदेमंद है।

खासकर किशोरावस्था में कील मुहांसों की समस्या से उनकी खूबसूरती कम हो जाती है। इसकी वजह से परेशान लोग हर तरह के उपाय अपनाते हैं लेकिन समस्या जस की तस रहती है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इस समस्या से निपटने के लिए बेहद कारगर उपाय ढूंढ निकाला है। उनका मानना है कि समुद्री शैवाल दाग धब्बों और मुहांसों से निजात दिलाने में असरदार साबित हो सकता है।

शैवाल के द्वारा बनने वाले फैटी एसिड में त्वचा को साफ करने के गुण होते हैं। इसके कारण यह मुहांसों को पनपने नहीं देता और अगर पनप जाते हैं तो दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। स्टिरलिंग इंस्टीट्यूट के अध्ययन के मुताबिक फैटी एसिड 'प्रोपियोनिबैक्टेरियम एक्ने'को बढ़ने से रोकता है जो त्वचा पर कील-मुहांसे पैदा करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

 

Read More Health News In Hindi

 

 

Read Next

पूर्वजों के व्‍यवहार का असर पड़ता है आने वाली पीढ़ी पर

Disclaimer