डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर ऐसी बीमारियां हैं, जिनसे दुनियाभर में करोड़ों लोग प्रभावित हैं। ये दोनों ही बीमारियां खतरनाक समझी जाती हैं क्योंकि इलाज में देरी होने पर जानलेवा साबित हो सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट अटैक और हार्ट फेल्योर जैसी दिल की बीमारियों का खतरा होता है। मगर हाल में ही वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च में इन बीमारियों से बचाव का एक बेहद आसान तरीका खोज निकाला है। इस रिसर्च के अनुसार अगर आप फाइबर वाले फूड्स अच्छी मात्रा में खाते हैं, तो आप हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के खतरों से बच जाते हैं। हाई डाइट्री फाइबर वाले आहारों के भरपूर सेवन से आप टाइप 2 डायबिटीज और हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) से बच सकते हैं।
डायबिटीज और हाई बीपी से बचने का सबसे आसान तरीका
ये रिसर्च अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी,के मिडिल ईस्ट कॉन्फ्रेंस 2019 में इसी हफ्ते पेश किया जाएगा। इस रिसर्च के अनुसार ऐसे लोग जो अच्छी मात्रा में फाइबर वाले आहार यानी रेशेदार भोजन खाते हैं, उनको भविष्य में दो महत्वपूर्ण बीमारियां, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर नहीं होता है। यही कारण है कि फाइबर खाने वाले लोग ज्यादा लंबा जीवन जीते हैं। इस रिसर्च के लिए शोधकर्ताओं ने 200 लोगों को चुना, जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा थी। ये सभी लोग पहले से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का शिकार थे। इन सभी लोगों को एक खास डाइट दी गई, जिसमें फाइबर वाले फूड्स की लिस्ट थी और उन्हें कितनी मात्रा में खाना है, इस बात की जानकारी थी।
इस डाइट को सौंपने से पहले इन सभी लोगों के सेहत की जांच की गई। इसके बाद इन्हें डाइट फॉलो करने को कहा गया। शोधकर्ताओं ने दोबारा इन लोगों की शारीरिक जांच 3 और 6 महीने बाद की और पाया कि इन लोगों का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर काफी हद तक पहले की अपेक्षा कंट्रोल हो चुका था।
इसे भी पढ़ें:- आमिर खान ने बताया डिप्रेशन से बचने का आसान तरीका, मेंटल हेल्थ वीक पर दिए तनाव दूर करने के टिप्स
25% ज्यादा फाइबर खाने से हैरान करने वाले रिजल्ट्स
इन सभी लोगों ने रोजाना औसतन 1200 से 1500 कैलोरीज ली थीं। आमतौर पर हमें रोजाना 30 ग्राम फाइबर खाने की सलाह दी जाती है। मगर शोध के लिए इन सभी लोगों को 25% ज्यादा फाइबर खाने, यानी रोजाना कम से कम 38 ग्राम फाइबर खाने की सलाह दी गई। इसके 6 महीने बाद इन लोगों की जांच में निम्न परिणाम पाए गए-
- सभी मरीजों के सीरम कोलेस्ट्रॉल में औसतन 9% की कमी पाई गई।
- सभी मरीजों के ट्राईग्लिसराइड्स में औसतन 23% की कमी पाई गई।
- मरीजों के सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में औसतन 15% की कमी पाई गई।
- इन सभी लोगों के फास्टिंग ब्लड शुगर में लगभग 28% की कमी पाई गई।
वैज्ञानिकों के अनुसार ये रिजल्ट उन्हें हैरान करने वाले थे। इसका कारण ये है कि हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के कारण दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी परेशान है और कम उम्र में मौत का ये 2 बीमारियां सबसे बड़ा कारण हैं। मगर इन बीमारियों को रोकने का तरीका इतना आसान होगा, ये किसी ने नहीं सोचा था। आपको सिर्फ फाइबर वाले आहार ज्यादा खाने हैं और आप इन बीमारियों से आसानी से बच जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:- हृदय और फेफड़ों की बीमारी से आपको बचाएगी ये 'स्मार्ट शर्ट', कीमत है स्मार्ट फोन के बराबर
किन आहारों में होता है सबसे ज्यादा फाइबर
आमतौर पर सभी प्राकृतिक चीजों में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। जबकि प्रॉसेस्ड और बाजार में मिलने वाले पैकेटबंद आहारों में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है। फाइबर के सबसे अच्छे स्रोत ये आहार हैं-
- ओट्स
- मोटे अनाज जैसे- चोकरयुक्त गेंहूं, बेसन, जौ, मक्का, चना, बाजरा, रागी आदि
- कच्चे फल और सब्जियां
- नट्स और ड्राई फ्रूट्स
- पोहा, इडली, सूजी, दलिया आदि
Read more articles on Health News in Hindi
Read Next
आमिर खान ने बताया डिप्रेशन से बचने का आसान तरीका, मेंटल हेल्थ वीक पर दिए तनाव दूर करने के टिप्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version