क्या कपल्स के रिश्ते को संवार सकता है स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड? जानें क्या है ये रिलेशनशिप टर्म

Scandinavian Sleep Method Could Improve Couples Sleep: आजकल कपल्स रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कई तरीकों को अपना रहे हैं। इन्हीं में से एक है स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कपल्स के रिश्ते को संवार सकता है स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड? जानें क्या है ये रिलेशनशिप टर्म


Scandinavian Sleep Method Could Improve Couples Sleep: पुराने जमाने में पति-पत्नी का रिश्ता चाहे कितना भी दूरी वाला क्यों न हो, जीवनभर चलता रहता था। लेकिन आज के आधुनिक जमाने में पति-पत्नी शारीरिक तौर पर एक दूसरे के करीब होकर भी मानसिक तौर पर बहुत अलग रहते हैं। ऐसे में कपल्स रिश्ते को मजबूत बानने के लिए ट्रैवलिंग, साइकिलिंग, रनिंग और भी कई तरह की एक्टिविटी को फॉलो करते हैं। इन्हीं में से एक है स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड। कई देशों में यंग कपल्स रिश्ते में सुधार लाने के लिए स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड को अपना रहे हैं। लेकिन भारत जैसे देश में आज भी स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड की जानकारी ज्यादा कपल्स को नहीं है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड क्या होता है और यह इसे कपल्स को क्या फायदा मिलता है।

स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड क्या है?- What is the Scandinavian Sleep Method?

स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड उन कपल्स के लिए रिश्ता सुधारने का एक अच्छा तरीका है, जो पार्टनर की नींद और खराटों से परेशान होते हैं। इस स्लीप मेथड में कपल्स एक कंबल और बेड का इस्तेमाल नहीं करते हैं। बल्कि अलग-अलग कंबल और बेड पर सोते हैं, ताकि उनकी नींद में किसी तरह की परेशानी न आए। दरअसल, हर इंसान की एक अलग जरूरत होती है। विशेषकर जब बात नींद की आती है, तो ज्यादातर फीमेल पार्टनर्स को इस बात की शिकायत रहती है कि मेल पार्टनर के खर्राटों और करवट के कारण उनकी नींद प्रभावित होती है। इतना ही नहीं आजकल रात को लंबे समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करने के कारण भी फीमेल पार्टनर की नींद में खलल पड़ता है। ऐसे में स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड कपल्स की नींद को पूरा करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ेंः युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहा है 'DINKs कपल’ का क्रेज, जानें इनकम और बच्चों से कैसे कनेक्टेड है यह ट्रेंड?

Couple-sleep-inside

स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड के फायदे- Benefits of the Scandinavian Sleep Method

- इस स्लीप मेथड में कपल्स के बीच रात को कंबल या बेड की शेयरिंग को लेकर किसी तरह का झगड़ा नहीं होता है। कपल्स में दोनों पार्टनर अपने-अपने बिस्तर और कंबल के अंदर नींद को पूरा करते हैं और सुबह खुशी से जागते हैं। 

- शादीशुदा जोड़ों में अच्छी नींद न ले पाने के कारण भी तलाक के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड नींद अच्छी पा सकते हैं और दूरियों को कम कर सकते हैं। 

- इस स्लीप मेथड के हिसाब से सोने पर लोगों के रिश्ते सुधरे हैं। कपल्स के बीच अंडरस्टैंडिंग बनी रहती है, जिसके कारण बात तलाक और दूरियों तक नहीं पहुंचती है। 

इसे भी पढ़ेंः ललित मोदी-सुष्मिता का रिश्ता है खास, आखिर क्यों बड़ी उम्र के पुरुषों की तरफ आकर्षित होती हैं महिलाएं? 

यूं तो स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड कपल्स के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन यह हर कपल को सूट नहीं करता है। इस स्लीपिंग पैटर्न में कपल्स एक-दूसरे के साथ कंबल और बेड को शेयर नहीं करते हैं। जिसके कारण कपल्स में दूरियां बढ़ सकती हैं। जिन कपल्स की नई-नई शादी हुई है, उन्हें इस स्लीपिंग मेथड को बिल्कुल नहीं अपनना चाहिए।

All Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

ग्रे डिवोर्स क्या है? अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय के अलग होने की खबरों के बीच क्यों चर्चा में आया ये शब्द

Disclaimer