Expert

ग्रे डिवोर्स क्या है? अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय के अलग होने की खबरों के बीच क्यों चर्चा में आया ये शब्द

ग्रे डिवोर्स का मतलब है कि जिंदगी का लंबा समय पार्टनर के साथ बिताने के बाद अलग होना। ऐसा अक्सर 50 साल की उम्र के बाद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्रे डिवोर्स क्या है? अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय के अलग होने की खबरों के बीच क्यों चर्चा में आया ये शब्द


What Is Grey Divorce Know From Expert In Hindi: हाल के दिनों में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी काफी चर्चा में थी। इनकी शादी में कई देशी-विदेशी सेलेब्रिटीज आए और सबने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन, इन सबके बीच जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यानाकर्षित किया, वह ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन का शादी में एक-साथ न आना था। सबने देखा कि बच्चन परिवार एक तरफ था, वहीं ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ पार्टी में अलग से शामिल हुई थीं। दोनों के पार्टी में अलग-अलग आने के कारण इस बता की चर्चा जोरो-शोरो से हो रही है कि क्या दोनों वाकई अलग हो रहे हैं? इनके अलगाव के खबरों के बीच एक शब्द आपने खूब सुना होगा, ग्रे डिवोर्स। सवाल है आखिर ऐश्वर्या-अभिषेक के अलग होने की खबरों के बीच यह शब्द इतना सुर्खियां क्यों बटोर रहा है? एक्सर्ट की मदद से जानते हैं कि ग्रे डिवार्से क्या होता है? इस बारे में हमने सीनियर कंसलटेंट साइकेट्रिस्ट  (MD Psychiatry) डॉ. विजय पाठक से बात की।

क्या है ग्रे डिवोर्स- What Is Grey Divorce In Hindi

What Is Grey Divorce In Hindi

ग्रे डिवोर्स का मतलब है कि शादी के कई सालों बाद, मुख्य रूप से 50 साल की उम्र के बाद, तलाक लेना। इस तरह के लोग जो अपने पार्टनर के साथ बहुत लंबा समय बिता चुके हैं, उन्हें सिलवर स्प्लिटर्स के नाम से भी जाना जाता है। ग्रे डिवोर्स लेने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे किसी एक व्यक्ति पर फाइनेंशियल बर्डन बढ़ना, जिंदगी में मूव ऑन करना, इमोशनल परेशानियों झेलना आदि। विशेषज्ञों की मानें, तो हाल के सालों में ग्रे डिवोर्स के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, ऐसा डेवेलप यानी विकसित देशों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद, इसकी अनदेखी करना सही नहीं है। कपल्स को चाहिए कि कि वे बढ़ती उम्र में अपने रिश्तों पर विशेष ध्यान दें और ग्रे डिवोर्स की स्थिति न बनने दें।

इसे भी पढ़ें: सुकून की नींद लेने के ल‍िए कपल्‍स अपना रहे हैं स्‍लीप ड‍िवोर्स ट्रेंड, जानें क्‍यों और कब पड़ती है इसकी जरूरत

ग्रे डिवोर्स होने के कारण

What Is Grey Divorce In Hindi

विशेषज्ञों की मानें, तो ग्रे डिवोर्स होने के पीछे कई कारणों को जिम्मेदार ठहराया जाता है, जैसे-

एक-दूसरे में रुचि कम होनाः अक्सर बढ़ती उम्र में पति-पत्नी में एक-दूसरे के प्रति रुचि कम हो जाती है। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि वे एक-दूसरे को पूरी तरह एक्सप्लोर कर चुके होते हैं और बच्चों की जिम्मेदारियां भी निभा चुके होते हैं। ऐसे में उन्हें अक्सर साथ रहने में बोरियत का अहसास होता है, जो उन्हें ग्रे डिवोर्स की ओर धकेलता है।

इसे भी पढ़ें: पति-पत्नी के रिश्ते को खराब कर सकती हैं ये 5 तरह की बातें, आज ही बना लें इनसे दूरी

बढ़ती उम्र के गोल अलग-अलग होनाः अमूमन पति-पत्नी रिटायरमेंट में आराम करना चाहते हैं या घूमना-फिरना चाहते हैं। कई बार इस उम्र में पति-पत्नी के विचार आपस में मेल नहीं खाते। ऐसे में अक्सर कपल्स के गोल भी अलग-अलग हो जाते हैं। नतीजनत, कपल एक-दूसरे के साथ खुशी महसूस नहीं करते हैं।

खुद की जरूरतों पर ध्यान देना: अक्सर लोग बढ़ती उम्र में कुछ मन का करना चाहते हैं। ऐसे में लोग सेल्फ सेंटर्ड हो जाते हैं। अपनी जरूरतों पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जबकि पार्टनर की जरूरतों को इग्नोर कर बैठते हैं। ऐसे में अक्सर पति-पत्नी के बीच इमोशनल दूरी आ जाती है, जो ग्रे डिवोर्स का कारण बनता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

Tips For New Bride: नई-नई शादी हुई है तो जरूर अपनाएं ये 4 टिप्स, मैरिड लाइफ बन जाएगी बेहतरीन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version