रिलेशनशिप के कारण होने वाला तनाव आपकी मेंटल कंडीशन को कैसे प्रभावित करता है और इससे कैसे बचें?

रिलेशनशिप में कपल्स के बीच बढ़ता तनाव रिलेशनशिप एंग्जायटी का कारण बन सकता है। जानें इससे निपटने के कुछ टिप्स।   
  • SHARE
  • FOLLOW
रिलेशनशिप के कारण होने वाला तनाव आपकी मेंटल कंडीशन को कैसे प्रभावित करता है और इससे कैसे बचें?


How To Deal With Relationship Anxiety: कोई भी रिलेशनशिप पूरी तरह से परफेक्ट नहीं होता है। क्योंकि हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं। लेकिन जरूरी है कि एक-दूसरे का साथ और भरोसा हमेशा बनाए रखा जाए। कई बार रिश्ते में उतार-चढ़ाव इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि ये चिंता और तनाव  का कारण भी बनने लगते हैं, जिसे रिलेशनशिप एंग्जायटी कहा जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति को अपने रिश्ते को लेकर हमेशा एंग्जायटी रहती है। साथ ही उसके मन में हमेशा प्रश्न भी चलते रहते हैं। जैसे कि 'क्या हमारा रिश्ता चल पाएगा', क्या मेरा पार्टनर मुझे हमेशा प्यार करेगा', कहीं हम अलग तो नहीं हो जाएंगे आदि। कई बार ये चीजें इंसान पर इतनी हावी होने लगती हैं, जो उसकी मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करने लगती है। तो चलिए आज इसी विषय को विस्तार से समझते हुए जानें रिलेशनशिप एंग्जायटी का मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है। 

relationship

पहले समझें क्या रिलेशनशिप में एंग्जायटी होना नॉर्मल है। Is Relationship Anxiety normal? 

रिलेशनशिप एंग्जायटी पूरी तरह नॉर्मल है, क्योंकि जब आप किसी नए रिश्ते में होते हैं, तो मन में प्रश्न आते ही हैं। साथ ही यह एंग्जायटी ज्यादातर रिश्ते ही शुरुआत में नजर आती है। अगर कई सालों बाद भी व्यक्ति को रिलेशनशिप में एंग्जायटी होती है, तो यह किसी पुराने अनुभव से जुड़ी हो सकती है। लेकिन अगर समय के साथ  एंग्जायटी बढ़ती जाती है, तो यह रिलेशनशिप में परेशानियां बढ़ने का कारण भी बन सकती है।

रिलेशनशिप एंग्जायटी में लोगों के मन में कैसे-कैसे सवाल आ सकते हैं? Signs in Relationship Anxiety

  • ऐसे में व्यक्ति को पार्टनर को लेकर शक, उसे खोने का डर, अपनी फीलिंग को लेकर कंफ्यूजन होने जैसी भावनाएं आने लगती हैं। ऐसे में व्यक्ति के मन में कुछ ऐसे प्रश्न भी आ सकते हैं-
  • क्या मैं अपने पार्टनर के लिए पूरी तरह परफेक्ट हूं? 
  • क्या मैं अपने पार्टनर लिए मायने रखता/रखती हूं? 
  • क्या उनके दिल में मेरे लिए फीलिंग हैं? 
  • क्या यह रिश्ता लंबे समय तक चल पाएगा? 
  •  

 इसे भी पढ़ें- सिचुएशनशिप और रिलेशनशिप में क्या अंतर है? एक्सपर्ट से जानें इन दोनों में क्या है प्यार के मायने

रिलेशनशिप में एंग्जायटी बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं । Causes of Relationship Anxiety? 

रिलेशनशिप में एंग्जायटी महसूस करना किसी पुराने बुरे अनुभव के कारण भी हो सकता है। यह व्यक्ति में अपने पार्टनर को लेकर कॉन्फिडेंट न होने या खुद पर भरोसा कम होने के कारण भी हो सकता है। इसके अलावा पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ परेशानियां भी  मन में रिश्ते को लेकर एंग्जायटी पैदा कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- अच्छे रिलेशनशिप के होते हैं ये 5 संकेत, क्या आपके रिश्ते में हैं ये बातें?

रिलेशनशिप एंग्जायटी से कैसे डील करें । How To Deal With Relationship Anxiety

  • अपने विचारों को समझें कि आपके मन में ऐसे प्रश्न क्यों आ रहे हैं, इससे आपको अपनी परेशानी का समाधान करने में मदद मिलेगी। 
  • पार्टनर से अपनी भावनाओं को छिपाने की कोशिश न करें। उनसे खुलकर बात करें और अपनी परेशानियां बाटें। 
  • किसी करीबी से बात करें, जो आपको और आपके पार्टनर को समझता हो।
  • अगर आप विचारों पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं, तो किसी रिलेशनशिप एक्सपर्ट से बात करें। 

Read Next

क्या आपका पार्टनर भी ओवर पजेसिव है? तो जानें इस स्थिति से डील करने के कुछ तरीके

Disclaimer