Sania Mirza Weight Loss Secret: डिलीवरी के बाद सानिया ने कैसे घटाया 22 किलो वजन, जानें

प्रेग्‍नेंसी के दौरान हर महिला की तरह उनका भी वजन काफी बढ़ गया था। वजन बढ़ना बहुत ही नेचुरल प्रॉसेस है, लेकिन डिलीवरी के बाद वजन को कम करना बड़ी चुनौती होती है। मगर सानिया काफी मेहनत कर 22 किलो तक वजन कम कर लिया है। सानिया मिर्जा ने अपना वजन कैसे कम किया आइए जानते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Sania Mirza Weight Loss Secret: डिलीवरी के बाद सानिया ने कैसे घटाया 22 किलो वजन, जानें


भारत की बेहरीन टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्चा आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में रहती हैं। कुछ महीने पहले जब उन्‍होंने एक बच्‍चे को जन्‍म दिया तब भी वह काफी चर्चा में थी, उन्‍हें भारत के साथ-साथ पाकिस्‍तान के लोग भी बधाई दे रहे थे। अब इन दिनों वो अपने वजन घटाने को लेकर तारीफें बटोर रही हैं।

दरअसल, प्रेग्‍नेंसी के दौरान हर महिला की तरह उनका भी वजन काफी बढ़ गया था। वजन बढ़ना बहुत ही नेचुरल प्रॉसेस है, लेकिन डिलीवरी के बाद वजन को कम करना बड़ी चुनौती होती है। मगर सानिया काफी मेहनत कर 22 किलो तक वजन कम कर लिया है। सानिया मिर्जा ने अपना वजन कैसे कम किया आइए जानते हैं।   

 

सानिया मिर्जा ने कैसे कम किया वजन 

सानिया मिर्जा ने एक इंटरव्‍यू के दौरान कहा कि बच्‍चे के जन्‍म के बाद वजन कम करने का सफर बहुत ही कठिन था। आम लोगों को भी यह समझने की जरूरत है कि चाकू से काटकर फैट कम नहीं किया जा सकता है। हर सेलिब्रिटी वजन कम करने के लिए बहुत मेहनत करता है। वजन कम करने के लिए सानिया ने भी काफी मेहनत की है।  

वजन कम करने के लिए सानिया ने क्‍या किया

सानिया मिर्जा अभी भी जिम में घंटो पसीना बहाती है। सानिया को एक खिलाड़ी के तौर में ज्यादा फिटनेस रहने की जरुरत है। इसलिए वह रोजाना कम से कम 4 घंटे वर्कआउट करती है। इस 4 घंटो में वह 100 मिनट कार्डियो करती हैं। 4 घंटो में सुबह 2 घंटे वेट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और शाम को कार्डियो और पॉलिमेट्रिक एक्सरसाइज करती हैं। इसके अलावा सानिया कई कोर एक्सरसाइज भी करती हैं। 

सानिया मिर्जा का डाइट 

सानिया ने इंटरव्यू में बताया है कि उनके आसपास के लोग हमेशा ये कहते थे कि बच्‍चे के जन्‍म के बाद लाइफ पूरी तरह बदल जाती है। सानिया कहती हैं कि बच्चे के जन्म के बाद काफी कुछ बदला है। अब वह एक मां हैं। जब वह प्रेग्नेंट थी तो बहुत कुछ नहीं कर सकती थीं और जो भी खाना चाहती थीं वो खाती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है।

इसे भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद भी स्लिम ट्रीम रखेंगी ये टिप्स, बहुत आसान है इन्हें करना 

सानिया के मुताबिक, डिलीवरी के बाद वो सख्‍त डाइट फॉलो कर रही हैं। हेल्‍दी डाइट की बदौलत ही उन्‍होंने 4 महीने में 22 किलो तक वजन कम कर लिया। सानिया कहती हैं कि डिलीवरी के बाद वह हर चीज को इंज्‍वॉय कर रही हैं। 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Weight Management In Hindi

Read Next

ज्यादा दवाओं के सेवन से होती है बढ़ते वजन की समस्या, इन तरीकों से पाएं काबू

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version