सिर्फ वज़न कम ही नहीं, salad खाने के ये 4 फायदे भी हैं

अगर आप वज़न कम कर रहे हैं, लेकिन गर्मी के चलते सोडा से दूर नहीं रह पाते, तो फ्रेश, क्रिस्प और ठंडी सलाद के बारे में सोचें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सिर्फ वज़न कम ही नहीं, salad खाने के ये 4 फायदे भी हैं

अगर आप वज़न कम कर रहे हैं, लेकिन गर्मी के चलते सोडा से दूर नहीं रह पाते, तो फ्रेश, क्रिस्प और ठंडी सलाद के बारे में सोचें। ये लाइट और रिफ्रेशिंग मील खाकर आपका पेट भी भर जाएगा और बॉडी में न्यूट्रिएंट्स भी जाएंगे। इसके अलावा दिन में एक बार सलाद खाने की ये हैं 5 हेल्दी वजहें।

हरी सब्ज़ियां हैं फाइबर का स्रोत

इनमें मौजूद फाइबर के ये हैं फायदे:

  • बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
  • ब्लड शुगर कंट्रोल करता है।
  • वज़न कम करने में मदद करता है और हेल्दी वेट मेनटेन रहता है।
  • डाइजेशन ठीक से होता है।
  • कई तरह के कैंसर से बचा जा सकता है।

फ्रेश फ्रूटस एंड वेजिटेबल्स के न्यूट्रिशनल बेनिफिट्स

  • विटामिन ए का स्रोत
  • पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी
  • ब्लड प्रेशर कम होता है।
  • हृदय रोग नहीं लगता।
  • हार्ट अटैक के चांस कम हो जाते हैं।
  • आंख और पेट से जुड़ी समस्याएं कम हो जाती हैं।
  • कई तरह के कैंसर से बचाव होता है। 
  • वज़न कम करने में  सहायक

जब आप डिनर से पहले एक प्लेट सलाद खाते हैं, तो आपका पेट भर जाता है और हाई-कैलोरीज़ फूड कम खाए जाते हैं। इससे आप हेल्दी भी रहेंगे और वेट लॉस जल्दी होगा। यानी बॉडी में हेल्दी फैट्स ज़्यादा जाएंगे।

स्ट्रॉन्ग हड्डियों के लिए

शरीर में विटामिन के की कमी से बोन मिनरल डेंसिटी भी कम हो जाती है। ऐसा महिलाओं में अक्सर देखा गया है। हेल्दी बोन ग्रोथ के लिए अपने सलाद में पालक ज़रूर रखें और इसे हर रोज़ खाएं। 

स्क्रिन टोन इम्प्रूव होती है

चूंकि सलाद में पानी बहुत होता है, इससे बॉडी में पानी की कमी पूरी हो जाती है और इसका असर स्किन पर दिखता है। चेहरा साफ होने लगता है, ग्लो करता है और पिंपल्स भी कम होते हैं। 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Article On healthy Eating In Hindi

Read Next

बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये 10 हेल्दी फैटी फूड्स

Disclaimer