Saffron Face Packs to get rid of Pigmentation: आज के समय में अधिकतर लोगों को ग्लइंग स्किन के साथ दाग-धब्बे रहित स्किन भी पसंद होती हैं। कई बार स्किन पर काले दाग-धब्बे हो जाते है। जिससे पिगमेंटेशन कहा जाता है। ये पिगमेंटेशन स्किन की खूबसूरती को कम करने से साथ स्किन को चमकदार भी नहीं बनने देते। स्किन पर पिगमेंटेशन की समस्या हार्मोनल बदलाव, पोषक तत्वों की कमी और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से हो जाती हैं। कई लोग इस समस्या को कम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं । ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ स्किन के लिए भी हानिकारक होते हैं। ऐसे में स्किन से पिगमेंटेशन को कम करने के लिए केसर से बने फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। केसर स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये स्किन की रंगत में सुधार करके पिगमेंटेशन को कम करता है। इसके उपयोग से दाग-धब्बे भी कम होते हैं और स्किन को पोषण भी मिलता है। आइए जानते हैं पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए केसर का फेस पैक कैसे बनाएं।
1. केसर और चंदन का फेस पैक
सामग्री
1 चम्मच- चंदन पाउडर
2-3- केसर के रेशे
कच्चा दूध- 2 चम्मच
केसर और चंदन का फेस पैक बनाने का तरीका
केसर और चंदन का फेस पैक बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। ये पैक स्किन में ठंडक लाने के साथ स्किन को चमकदार बनाएगा। ये पैक पिगमेंटेशन को भी कम करेगा और स्किन को स्मूद बनाएगा।
2. शहद और केसर का फेस पैक
सामग्री
1 चम्मच- शहद
2-3- केसर के रेशे
शहद और केसर का फेस पैक बनाने का तरीका
शहद और केसर का फेस पैक बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को पूरे चेहरे या फिर पिगमेंटेशन वाली जगह पर ही 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। ये पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ पिगमेंटेशन को आसानी से कम करेगा।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं नमक के ये 4 फेस मास्क, दूर होगी एक्ने की समस्या
3. केसर और पपीते का फेस पैक
सामग्री
2 चम्मच- पपीते का पल्प
2-3- केसर के रेशे
1 चम्मच- दही
केसर और पपीते का फेस पैक बनाने का तरीका
केसर और पपीते का फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। उसके बाद इन चीजों को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। ये पैक स्किन को लाइट करने के साथ पिगमेंटेशन को कम करेगा।
4. केसर और तुलसी का फेस पैक
सामग्री
2-3- केसर के रेशे
3-4- तुलसी की पत्तिया
केसर और तुलसी का फेस पैक बनाने का तरीका
केसर और तुलसी का फेस पैक बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये पैक मुंहासों को दूर करने के साथ पिगमेंटेशन को कम करेगा। तुलसी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल स्किन को अंदरूनी तौर पर साफ करेगा।
पिगमेंटेशन कम करने के लिए केसर का इन फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik