Salt Face Mask For Acne: महिलाएं और पुरुष दोनों ही कई बार चेहरे पर होने वाले एक्ने से काफी परेशान हो जाते हैं। स्किन पर हो रहे एक्ने सुंदरता को कम करने के साथ आत्मविश्ववास को भी कमजोर करते हैं। चेहरे पर एक्ने हार्मोन असंतुलन, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी हो जाते हैं। लोग इन पिंपल्स को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। ये प्रोडक्टस महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में एक्ने को कम करने के लिए नमक से बने इन खास फेस मास्क को लगाया जा सकता है। ये फेस मास्क नैचुरल होने के साथ स्किन पर इनको लगाने से कोई नुकसान भी नहीं होगा। नमक में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भी पाए जाते हैं। ऐसे में ये मास्क स्किन पर से इंफेक्शन को दूर करके स्किन को साफ करेंगे। ये मास्क लगाने से स्किन नेचुरल तौर पर क्लीन होगी और एक्ने की समस्या आसानी से दूर होगी। आइए जानते हैं एक्ने को दूर करने के लिए नमक के फेस मास्क कैसे बनाएं।
1. नमक और एवोकाडो का फेस मास्क
सामग्री
3 चम्मच- एवोकाडो का गूदा
1 चम्मच- नमक
फेस मास्क बनाने का तरीका
एक्ने को दूर करने के लिए नमक और एवोकाडो का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों को मिलाकर एक स्मूद मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद पानी से वॉश करें। ये मास्क एक्ने को दूर करने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है।
2. नमक और शहद का फेस मास्क
सामग्री
1 चममच- नमक
1 चम्मच- शहद
फेस मास्क बनाने का तरीका
एक्ने को दूर करने के लिए नमक और शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन एक्ने को दूर करने के साथ फाइन लाइंस को भी कम करेगा।
इसे भी पढ़ें- आंखों की सूजन और डार्क सर्कल्स कम करने के लिए लगाएं ये 4 DIY आई मास्क, जानें बनाने का तरीका
3. नमक और वर्जिन नारियल के तेल का फेस मास्क
सामग्री
1 चम्मच- नमक
2 चम्मच- वर्जिन नारियल का तेल
फेस मास्क बनाने का तरीका
नमक और वर्जिन नारियल के तेल का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को प्रभावित एरिया पर लगा लें। 10 मिनट के बाद चेहरे को वॉश करें। नारियल तेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को अंदरूनी तौर पर साफ करते हैं और पिंपल्स को कम करते हैं।
4. नमक और ओट्स का फेस मास्क
सामग्री
1 चम्मच- नमक
2 चम्मच- ओट्स पीसा हुआ
1 चम्मच शहद
फेस मास्क बनाने का तरीका
नमक और ओट्स का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ पिंपल्स की समस्या को दूर करेगा।
एक्ने को दूर करने के लिए नमक के फेस मास्क को लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
आंखों की सूजन और डार्क सर्कल्स कम करने के लिए लगाएं ये 4 DIY आई मास्क, जानें बनाने का तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version