Medically Reviewed by Edwina Raj

Running vs Walking: रात में सोने से पहले कौन सी एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद है?

Running vs Walking: रात को सोने से पहले एक्सरसाइज करना आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकता है। ऐसे में जानते हैं कौन सी एक्सरसाइज करें और क्यों करें? एक्सपर्ट से।
  • SHARE
  • FOLLOW
Running vs Walking: रात में सोने से पहले कौन सी एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद है?

Running vs Walking: एक बेहतर नींद आपके पूरे शरीर के लिए जरूरी है। ये न सिर्फ मानसिक सेहत को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है बल्कि आपके शरीर को रिस्टार्ट करने के लिए जरूरी है। ऐसे में लाइफस्टाइल में कुछ चीजों को शामिल करना आपकी नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है जैसे कि सोने से पहले एक्सरसाइज करना। हालांकि, सवाल ये है कि सोने से पहले कौन सी एक्सरसाइज करें क्योंकि हर एक्सरसाइज सोने से पहले करना सही नहीं है। आज हम Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore बात करेंगे कि सोने से पहले वॉक करने या दौड़ने में से कौनसी एक्सरसाइज करना नींद के लिए ज्यादा बेहतर है?


इस पेज पर:-


रनिंग या वॉकिंग, सोने से पहले कौन सी एक्सरसाइज करें-Running vs walking before sleeping?

Ms. Edwina Raj बताती हैं कि सोने से पहले टहलना या कहें वॉक करना आमतौर पर सबसे अच्छा होता है क्योंकि यह शरीर को आराम देता है, आपको तनावमुक्त करता है और हृदय गति को बहुत अधिक नहीं बढ़ाता है जिससे आप स्ट्रेस भूलकर एक अच्छी नींद सोते हैं। अब बात दौड़ने की करें तो दौड़ने से एड्रेनालाईन और शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे आप अधिक अलर्ट महसूस कर सकते हैं और नींद आना मुश्किल हो सकता है, खासकर अगर आप सोने के समय के ठीक पहले दौड़ते हैं। इसके अलावा रनिंग और वॉकिंग का शरीर पर अलग-अलग असर होता है जिससे नींद बिलकुल अलग तरीके से प्रभावित होती है।

Running

क्या होता है जब आप सोने से पहले वॉक करते हैं-Walking before sleep is good or bad

Ms. Edwina Raj बताती हैं कि सोने से पहले धीमी मध्यम गति से चलना मन को शांत करने में मदद करता है, दिन भर के तनाव को कम करता है और शरीर को आरामदायक नींद के लिए तैयार करता है। सोने से पहले टहलने से पाचन क्रिया भी बेहतर होती है क्योंकि भोजन आसानी से पाचन तंत्र से गुजरता है, जिससे पेट फूलने या बेचैनी जैसी समस्या कम हो सकती है जो कभी-कभी लोगों को जगाए रखती है। यह अधिकांश लोगों के लिए एक सुरक्षित विकल्प है क्योंकि यह मांसपेशियों या जोड़ों पर दबाव नहीं डालता है और शरीर को शांत और आरामदायक स्थिति में लाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में सोने से पहले जरूर पिएं हल्दी वाला दूध, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

रनिंग का नींद पर असर-Running before sleep

एक्सपर्ट बताती हैं कि दौड़ना भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन इसे दिन में जल्दी करना बेहतर है क्योंकि इसके बाद शरीर को ठंडा होने के लिए समय चाहिए होता है। जब शरीर का तापमान स्वाभाविक रूप से कम होता है तो आप बेहतर नींद ले पाते हैं और दौड़ने से यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके अलावा ध्यान देने वाली बात ये है कि रनिंग एक हाई इंटेसिटी वाली एक्सरसाइज है हृदय गति और शरीर के तापमान को बढ़ाकर शरीर को सतर्क होने का संकेत देती है ठीक वैसे ही जैसे सुबह नहाने के बाद होता है। इससे आप सोने की जगह जगा हुआ महसूस करेंगे। इसके अलावा ये एड्रेनालाईन और एंडोर्फिन सिंपैथेटिक तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित कर देती है जबकि सोने से पहले इन तीनों का शांत होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: रात में बनती है बहुत ज्यादा गैस तो सोने से पहले करें ये 3 योगासन, खत्म होगी परेशानी

इसलिए, बेहतर नींद और मन की शांति के लिए, सोने से पहले टहलना सबसे अच्छा विकल्प है। आप 10 से 20 मिनट तक किसी शांत, परिचित जगह पर या घर के आसपास भी टहल सकते हैं अगक बाहर जाना संभव न हो। इतना ही नहीं सोने से पहले रोजाना वॉक करने से आको अपने शरीर पर व्यापक असर देखने को मिल सकता है जो कि लंबे समय तक रहता है।

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • रात को सोने से पहले क्या सोचना चाहिए?

    रात को सोने से पहले आज के दिन की चीजों को भूलकर एक पॉजिटिविटी के साथ दिन को समाप्त करना चाहिए और अगले दिन का प्लान बना लें। इसके अलावा आप सकारात्मक सोच रखने के साथ मेडिटेशन कर सकते हैं।
  • सोने से 30 मिनट पहले क्या करें?

    सोने से 30 मिनट पहले आपको किताब पढ़ना चाहिए या गहरी सांस लेना चाहिए जो कि आपको रिलैक्स करते हैं और आपके मन को शांत करने के साथ नींद लाने में मदद करते हैं। इसके अलावा आप म्यूजिक भी सुन सकते हैं।
  • रात को सोने से पहले क्या करने से अच्छी नींद मिलती है?

    रात को सोने से अच्छी नींद के लिए हमेशा म्यूजिक सुनें और लाइट को हल्की रखकर ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। इससे आपकी नींद बेहतर होती है और आप अच्छा महसूस करते हैं।

 

 

 

Read Next

क्या आप भी सर्दी में एक्सरसाइज करने से बचते हैं? जान लें इसके 5 बड़े नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Jan 04, 2026 18:57 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS