Tips to Get Flat Tummy: हर लड़की फ्लैट टमी यानी पेट चाहती है। जैसे ही उनके पेट का फैट बढ़ता है, बॉडी का शेप ही बिगड़ने लगता है। फैटी पेट, महिलाओं की पर्सनालिटी को पूरी तरह से बिगाड़ देता है। उनके शरीर पर सूट, साड़ी या फिर जींस-टॉप अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में उन्हें अक्सर लूज कपड़े पहनने पड़ते हैं। पेट की चर्बी न सिर्फ पर्सनालिटी, बल्कि सेहत को भी बिगाड़ देता है। इसकी वजह से पेट में गैस बन सकती है। साथ ही, पेट फूलना, खराब शारीरिक पोश्चर और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए सभी लोग अपने पेट को फ्लैट रखना चाहते हैं। अगर आप भी फ्लैट टमी या पेट चाहते हैं, तो कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स को अपनाकर आपका बैली फैट तो कम होगा ही, वजन भी कम होने लगेगा। तो आइए, इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं फ्लैट टमी के लिए क्या करें और क्या नहीं-
फ्लैट टमी के लिए क्या करें?- What to Do for Flat Tummy
- स्वस्थ रहने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है। फ्लैट टमी के लिए भी आपको रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए।
- अगर आप रोजाना मॉर्निंग वॉक करेंगे, तो इससे आपको वेट लॉस करने में काफी मदद मिल सकती है। रोजाना वॉक करने से आपको फ्लैट टमी भी मिल सकती है।
- स्वस्थ रहने के लिए आपको रोजाना 50 मिनट वर्कआउट जरूर करनी चाहिए। नियमित रूप से एक्सरसाइज या वर्कआउट करने से आपका टमी हमेशा फ्लैट रह सकता है।
- फाइबर एक ऐसा पोषक तत्व है, जो आपके टमी को फ्लैट रखने में मदद कर सकता है। अगर आप फाइबर इनटेक बढ़ाएंगे, तो इससे भूख कम लगेगी और ओवरइटिंग नहीं होगी। इससे आपको वेट लॉस में भी मदद मिल सकती है।
- चाय या कॉफी पीने से आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए आपको ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। ग्रीन टी आपके टमी यानी पेट को फ्लैट रखने में सहायक हो सकता है।
- फ्लैट टमी के लिए आपको अपनी डाइट में प्रोटीन को भी शामिल करना चाहिए।
- अगर आप खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाएंगे, को डाइजेशन बेहतर रहता है। फ्लैट टमी के लिए भी आपको खाने को चबा-चबाकर खाना चाहिए।
- फ्लैट टमी के लिए अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करें। इनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो वेट लॉस में मदद करते हैं।
- इसके लिए आपको पूरी नींद लेना भी बहुत जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- इन घरेलू उपायों की मदद से करें पेट की चर्बी कम, जल्द दिखेगा असर
फ्लैट टमी पाने के लिए क्या न करें?- What to Avoid for Flat Tummy
- फ्लैट टमी पाना चाहते हैं, तो स्वीट्स और शुगर आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।
- वेट लॉस करने और फ्लैट टमी के लिए सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक से परहेज करना चाहिए।
- इसके साथ ही, आपको ब्रेड, पिज्जा और पास्ता खाने से बचें।
- एल्कोहल और हाई सॉल्टेड फूड खाने से आपको बचना चाहिए।
- ट्रांसफैट और फास्ट फूड सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए आपको इनसे बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- लटका हुआ पेट कैसे कम करें? जानें पेट की चर्बी घटाने के उपाय
अगर आप भी फ्लैट टमी चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। रोजाना इस टिप्स को फॉलो करने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version