विश्वव्यापी लॉकडाउन के बाद लोगों में हड़कंप मच गई और लोग खाने-पीने से जुड़े सभी जरूरत के सामान को स्टॉक करके रखने लगे हैं। ऐसे में इस बीच सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने 5 सुपरफूड्स बताए, जिन्हें कि आप रोजमर्रा में रसोई में इस्तेमाल करते हैं। रुजुता ने इन 5 खाद्य पदार्थों को अलग-अलग तरीके से बनाने का तरीका बताया और साथ में इन्हें आपके लिए स्वस्थ भी बताया है।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने सोशल मीडिया पर यह साझा करने के लिए कहा कि कि यह पूरी तरह से मिथक है कि सुपरफूड केवल वे होते हैं जो महंगे या मुश्किल होते हैं। जबकि, भारतीय रसोई में कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जो कई तरह के व्यंजनों को बनाने और अधिकतम उपयोग के लिए शामिल किये जा सकते हैं। लॉक डाउन में राशन या खाने-पीने के सामान की खरीदारी की दहशत से बचने और हर अनाज से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए यह सबसे अच्छा अभ्यास है। रुजुता दिवेकर ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है:
View this post on Instagram
रुजुता दिवेकर कहती हैं, "इंडिसन फूड्स ऑल-राउंडर्स'' हैं। यहां रुजुता ने 5 भारतीय खाद्य पदार्थों को स्वादिष्ट और स्वस्थ भोजन कैसे बना सकते हैं, इस बारे में एक ''पाठ" के रूप में यह पोस्ट शेयर की है। वह मानती हैं कि लॉकडाउन के समय में हमारा खानपान के मामले में हम अपने दैनिक रसोई घर का उपयोग कैसे सही तरीके से करें। यहां 5 मुख्य सामग्रियां हैं, जिनके बारे में उन्होंन अपने इस वीडियो में बात की है।
इसे भी पढ़ें: आपकी इम्युनिटी को बढ़ाएंगे घर पर बने ये 5 फल और सब्जियों के जूस
5 ऑल-रांउडर सुपरफूड्स
चावल
चावल को रुजुता दिवेकर इसलिए हेल्दी और ऑल-रांउडर फूड्स में शामिल किया है क्योंकि यह स्वस्थ होने के साथ कई तरीकों से बनाया जा सकता है। चावल मे मौजूद पोषक तत्व आपको स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। चावल को दाल चावल, चावल के आटे की रोटी या चपाती, दही चावल, खीर, पुलाव, मुरमुरा, झाल मूरी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
पोहा
पोहा आपके लिए एक हल्का और हेल्दी ब्रेकफास्ट है, जिसे आप कई तरीकों से बनाकर सेवन कर सकते हैं। जैसे- दूध, दही, कंडा पोहा, चिवड़ा के रूप मे सेवन किया जा सकता है।
गेहूं
गेंहू को एक स्वस्थ अनाज के रूप में जाना जाता है, गेंहू का इस्तेमाल चपाती, परांठा, नमक परा, पूड़ी, मठरी, हलवा, दलिया बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: सेहत रहेगी दुरूस्त अगर डाइट में शामिल करेंगे ये 5 पिंक फूड्स
दाल
अनाज और दालें हमारे शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती हैं, जो कि हमें स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। आप दाल का सूप, मूंग दाल डोसा, चीला, हलवा, बर्फी, लड्डू, दाल की चटनी, दाल की नमकीन बनाने के लिए इस्तेमाल किया कर सकते हैं।
रागी
रागी को भी एक सुपरफूड माना जाता है, यह आपको जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने के साथ-साथ आपकी कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। रागी से रोटी, खीर, हलवा, लड्डू, रागी डोसा, रागी कुकीज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, इन सभी को पकाने के लिए कुछ जरूरी मसालों की जरूरत होती है, जिनमें कुछ मसाले, रुजुता दिवेकर कहती हैं, आप ऐसे व्यंजन चुनें, जो पारंपरिक या सांस्कृतिक प्रथाओं से जुड़ें हों और दिन-प्रतिदिन के आधार पर बनाये जा सकते हैं। थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ आप इस क्वारंटीन मैन्यू को तैयार कर सकते हैं।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi