Royal Jelly Benefits: शहद हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हमें बीमारियों से दूर रखने के साथ ही हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं। आपको बता दें कि शहद के गुणों को चलते इसका इस्तेमाल सदियों से स्किन की कई समस्याओं को लिए भी किया जाता रहा है। शहद को बनाने वाली मधुमक्खियां अपनी रानी मधुमक्खी और उनके बच्चों के लिए रॉयल जेली का निर्माण करती हैं। रॉयल जेली का इस्तेमाल पुरानी बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। आज इसे सप्लीमेंट के रूप में भी लिया जाता है। रॉयल जेली में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी स्किन को चमकदार और साफ बनाते हैं। स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट से जानते हैं कि रॉयल जेली त्वचा के लिए किस तरह से फायदेमंद होती है और इसका कैसे इस्तेमाल किया जाता है।
त्वचा के लिए रॉयल जैली के फायदे - Benefits Of Royal Jelly For Skin In Hindi
एंटी एजिंग गुण
रॉयल जेल में एंटी एजिंग गुण होते हैं। दरअसल, रॉयल जेली में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जातै हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाने में सहायक होते हैं। फ्री रेडिकल्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह बनती है और इससे चेहरे पर एजिंग के लक्षण दिखने लगते हैं। लेकिन, रॉयल जेली के उपयोग से आप चेहरे के फाइन लाइन्स और झुर्रियों को आसानी से दूर कर सकते हैं।
प्राकृतिक मॉइस्चराइजर
रॉयल जेली त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करने में मदद करती है। इसकी वजह से स्किन में रूखापन नहीं आता है। साथ ही, इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा ग्लोइंग और चमकदार बनती है।
मुंहासों को दूर करें
रॉयल जेली में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीब-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। रॉयल जेली मुंहासों को दूर करने के साथ ही उसकी लालिमा को कम करने में मददगार होती है। इसके अलावा, यह बैक्टीरिया को स्किन पर बढ़ने नहीं देते हैं।
घाव को करें ठीक
रॉयल जेली में विटामिन ए और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप रॉयल जेली का उपयोग कर सकते हैं। इससे त्वचा की रंगत एक समान बनती है।
कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है
रॉयल जेली में अमीनो एसिड अधिक मात्रा में होता है, जो विशेष रूप से प्रोलाइन और लाइसिन, कोलेजन उत्पादन के लिए आवश्यक हैं। कोलेजन स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर करता है। इससे ढीली स्किन टाइट होती है और आप जवां दिखाई देती है।
रॉयल जेली का उपयोग कैसे करें - How To Use Royal Jelly In Hindi
क्रीम के रूप में
रॉयल जेली का उपयोग क्रीम के रूप में किया जा सकता है। बाजार में मिलने वाली कई क्रीम में इसका उपयोग किया जाता है। आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
फेस पैक के साथ
त्वचा के लिए बनाए जाने वाले हल्दी-बेसन के फेस पैक में रॉयल जेली को मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है। इससे स्किन की रंगत में निखार आता है।
सप्लीमेंट्स के रूप में
रॉयल जेली की सप्लीमेंट्स बाजार में आसानी से मिल जाती है। इसका सेवन करने से त्वचा की समस्याएं दूर होती है।
इसे भी पढ़ें: शादी से पहले फॉलो करें ये DIY ब्यूटी ट्रीटमेंट, चमक जाएगी स्किन और आएगा निखार
त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए आप रॉयल जेली का उपयोग कर सकते हैं। इसके उपयोग से चेहरे के झुर्रियां, दाग-धब्बे, मुंहासे, दाने, पिगमेंटेशन दूर होती है। अगर, चेहरे पर समस्या लंबे समय से हो रही है तो ऐसे में डॉक्टर से मिलकर इलाज कराएं।