30 साल की उम्र के बाद प्रेग्‍नेंसी हो सकती है खतरनाक

30 की उम्र के बाद गर्भधारण करना मां और बच्‍चे दोनों के लिए है खतरनाक, अधिक जानने के लिए इस स्‍वास्‍थ्‍य समाचार को पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
30 साल की उम्र के बाद प्रेग्‍नेंसी हो सकती है खतरनाक

करियर की वजह से लोगों की शादी की उम्र बढ़ रही है और इसके कारण बच्‍चे की प्‍लानिंग 30 की उम्र के बाद ज्‍यादा हो रही है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आयी कि 30 की बाद प्रेग्‍नेंसी से कई प्रकार की जटिलतायें हो सकती हैं।

Risk of Pregnancy After Thirtyइस शोध में माना गया है कि जो महिलाएं 30 की उम्र तक पहली बार गर्भवती होती हैं, उन्हें प्रजनन के दौरान अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।



शोधकर्ताओं का यह मानना है कि 30 साल की उम्र में पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को समय से पूर्व प्रसव यानी प्रीमेच्योर डिलिवरी या मृत शिशु का खतरा सामान्य महिलाओं की अपेक्षा 20 प्रतिशत अधिक होता है। इससे पहले हुए कई शोधों में यह उम्र 35 वर्ष तक की मानी जाती थी।



इसके शोधकर्ता उला वाडेनस्ट्रॉम के अनुसार, ''हमने 30 से 34 वर्ष की महिलाओं पर शोध किया और बहुत चौंकाने वाले परिणाम मिले। इन्हें तो गर्भावस्था के दौरान खतरा अधिक होता है ही, साथ ही धूम्रपान करने वाली या अधिक वजन वाली महिलाओं को भी यह खतरा कहीं अधिक होता है।''



शोध के दौरान, 30 से 34 वर्ष की गर्भवती महिलाओं का 25 से 29 वर्ष की गर्भवती महिलाओं से तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि 20 से 30 साल के भीतर की आयु महिलाओं के लिए पहली बार मां बनने का सही समय है। यह शोध ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ।

 

 

Read More Health News In Hindi

Read Next

विटामिन बी12 की कमी से हो सकती है एसिडिटी

Disclaimer