सर्दी की शुरुआत में ही फटने लगे हैं होंठ, तो लगाएं ये 5 चीजें जिनसे होंठ बनेंगे मुलायम और गुलाबी

Remedies For Soft Lips At The Start Of Winter Season: अगर सर्दी की शुरुआत में ही आपके भी होंठ फट गए हैं, तो इन चीजों को लगाना शुरू करें, जाने तरीका। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी की शुरुआत में ही फटने लगे हैं होंठ, तो लगाएं ये 5 चीजें जिनसे होंठ बनेंगे मुलायम और गुलाबी


Remedies For Soft Lips At The Start Of Winter Season: सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने की वजह से उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंडी हवा के साथ सर्दी की सुगबुगाहट शुरू हुई है। सर्दी के शुरुआत में चलने वाली ठंडी हवा स्किन को ड्राई बनाने के साथ डार्क भी करती हैं। होंठ शरीर के सबसे नाजुक अंग होते हैं। ऐसे में ये हवा सबसे पहले होंठों पर ही असर डालती है। यह हवा होंठों को रूखा करने के साथ इसमें होंठ फट जाते हैं और कई बार काफी डार्क भी हो जाते हैं। अक्सर लोग होंठों को फटने से बचने के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी होंठों पर कोई असर नहीं होता है। ऐसे में होंठों को गुलाबी और मुलायम बनाने के लिए घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। यह चीजें होंठों को फटने से बचाएंगी और उन्हें लंबे समय तक पोषण भी देंगी। यह सभी घर पर आसानी से उपलब्ध होती है। ऐसे में इनका इस्तेमाल काफी सस्ता भी पड़ता हैं और ये चीजें नेचुरल होने के साथ होंठों को कोई नुकसान भी नहीं देगी। आइए जानते हैं सर्दी की शुरुआत में होंठों को फटने से कैसे बचाएं।

चुकंदर का रस

चुकंदर शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ होंठों पर इसे लगाने से कई समस्याओं से राहत मिलती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए चुकंदर को कद्दूकस करके रस निकालें। अब इस रस को होंठों पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। ऐसा करने से होंठों का रंग गुलाबी होगा और फटे होंठों की परेशानी से भी निजात मिलेगी। 

नारियल का तेल

नारियल के तेल की मदद से होंठों का सूखापन ठीक किया जा सकता हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होंठों को माश्चराइज करने के साथ होंठों को फटने से भी बचाते हैं। यह लंबे समय तक होंठों को पोषण देते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए रात को सोने से पहले हल्के हाथ से नारियल तेल को होंठों पर लगाएं। रातभर लगा रहने दें और सुबह होंठों को पानी से वॉश करें।

Aloevera

एलोवेरा

एलोवेरा की मदद से भी सर्दी के शुरुआत में होंठों को फटने से बचाया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक गुण होंठों को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने के साथ गुलाबी भी बनाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए इसके जेल को होंठों पर 10 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद होंठों को पानी से धोएं। ऐसा करने से होंठ मुलायम बनते हैं।

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखने से मुरझा गई है त्वचा, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वापस आएगी चमक

शहद

शहद होंठों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण होंठों को माश्चचर देने के साथ फटने से बचाते हैं। इसका यूज करने के लिए 2 से 3 बूंद शहद की होंठों पर हल्के हाथ से मलें। फिर होंठों को पानी से वॉश करें। ऐसा नियमित करने से होंठों में होने वाली दरारें भी ठीक हो जाएगी।

मलाई

मलाई हर घर में आसानी से उपलब्ध होती है। यह होंठों को पोषण देने के साथ फटे होंठों से राहत देती है। इसको होंठों पर रात को लगाकर सो जाएं। पहली बार से यह असर दिखाना शुरू करती है। यह होंठों को हाइड्रेट रखने के साथ उन्हें कोमल बनाती हैं।

सर्दी में होठों को फटने से बचाने के लिए इन चीजों को लगाया जा सकता हैं। हालांकि, इन चीजों को होंठों पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

पीले दांतों को चमकाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मसूड़े भी बनेंगे मजबूत

Disclaimer