Relationship Tips: पार्टनर के साथ प्लान कर रहे हैं डेट? तो इन 6 तरीकों से अपनी डेट को बनाएं दिलचस्प

अगर आप अपने पार्टनर के साथ डेट प्लान कर रहे हैं तो आप इन 6 तरीकों से अपनी डेट को और भी ज्यादा दिलचस्प बना सकते हो। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Relationship Tips: पार्टनर के साथ प्लान कर रहे हैं डेट? तो इन 6 तरीकों से अपनी डेट को बनाएं दिलचस्प

रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्याद समय बिताना हर किसी को अच्छा लगता है। कई लोग जो साथ में समय नहीं बिता पाते वो लोग कुछ दिनों में एक डेट प्लान करते हैं जिससे कि पार्टनर आपस में कुछ समय बिता सके, जहां वो एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर सकें। 

कई लोग अक्सर रिलेशनशिप में डेट को नाइट में प्लान करने की कोशिश करते हैं लेकिन या तो उन्हें नाइट में अच्छा आइडिया नहीं मिल पाता या फिर उन्हें सही जगह डेट के लिए नहीं मिल पाती। नाइट में पार्टनर को डेट करना सभी को काफी अच्छा लगता है। लेकिन उसके लिए सही समय, सही जगह और सही प्लानिंग की जरूरत होती है। लोग सोचते हैं कि वो डेट पर पार्टनर के साथ कहीं ऐसी जगह हों जहां वो एक-दूसरे की भावनाओं को समझ सके। हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे मजेदार डेटिंग आइडिया बताएंगे, जिससे आप अपने पार्टनर के साथ पूरा समय बिता सकेंगे और उनको समझने में कामयाब हो सकेंगे। 

relationship

जानवरों के बीच जाएं 

अगर आप और आपका पार्टनर जानवरों से प्यार करते हैं तो आप जानवरों के साथ समय बिताने चिड़या घर जैसी जगहों पर जा सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ जानवरों के साथ भी समय बिता सकते हैं। 

म्यूजियम में वक्त बिताएं 

आप अपने पार्टनर के साथ कला और इतिहास से जुड़ी जगहों पर जा सकते हैं। ऐसी जगहों में आप अपने पार्टनर के साथ डेट का आनंद लेते हुए कई तरह की चीजों को भी जान सकेंगे। म्यूजियम में ऐसी कई चीजें हमे दिखाई देती है जिसके बारे में हमे कुछ भी नहीं पता होता है। इसी बहाने आप अपने पार्टनर के साथ चीजों को समझने की कोशिश करेंगे। 

पॉटरी क्लास 

पॉटरी क्लास में भी आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। आप पॉटरी क्लास बुक करें और अपने हाथों को एक साथ गंदे करके आनंद ले सकते हैं। वहां आप मिट्टी के कप, ग्लास जैसी चीजें साथ में तैयार कर सकते हैं। आप यकीन मानिए ये क्लास आपको काफी पसंद आ सकती है और आपके लिए एक मजेदार डेटिंग का भी अनुभव होगा। 

relationship

इसे भी पढ़ें: एक अच्‍छे रिलेशनशिप में क्या चाहते हैं पुरुष, जानिए

डरावनी जगह जाएं 

भारत के कई राज्यों में ऐसी जगह हैं जिन्हें डरावनी जगह के रूप में देखा जाता है। आप अपने पार्टनर के साथ ऐसी जगहों पर साथ जाकर आनंद ले सकते हैं। आपको शायद पता होगा कि ज्यादातर ऐसी जगहों के पीछे कोई ना कोई कहानी जुड़ी हुई है। जिससे जानने और समझने का आपको मौका मिल सकता है। 

रात में गेम का मजा लें

अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहतर समय बिताना चाहते हैं तो आप देर रात तक अपने पार्टनर के साथ घर पर ही कुछ खेल सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ बोर्ड गेम्स जैसे खेलों का आनंद ले सकते हैं। 

relationship

इसे भी पढ़ें: क्या आप हैं एक अच्छे पार्टनर? इन 4 तरीकों से लगाएं पता

लॉंग ड्राइव का मजा ले सकते हैं

अगर आप अपने पार्टनर के साथ लॉंग ड्राइव का मजा लेना चाहते हैं तो इससे बेहतर विकल्प शायद ही कोई हो सकता है। अक्सर आपने देखा होगा कि युवाओं को लॉग ड्राइव का बहुत क्रेज होता है। आप भी अपने पार्टनर को ऐसी जगह लेकर जाएं जहां आप दोनों आसानी से लॉंग ड्राइव का मजा ले सकें। 

Read More Articles On Relationship Tips In Hindi

Read Next

Valentine Week 2020: वैलेंटाइन वीक में अपने साथी के साथ खेलें ये 5 रोमांटिक गेम्स, रिश्ते में आएगा नयापन

Disclaimer