बॉलीवुड की एवर-ग्रीन अभिनेत्री रेखा का आज जन्मदिन हैं। वह 66 साल की हो गई हैं पर उन्हें देखकर, उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। भानुरेखा गणेशन, जिन्हें दुनिया रेखा के नाम से जानती है, वह 70 के दशक से ही बॉलीवुड की दिवा हैं। पूरी दुनिया उनके इस टाइमलेस खूबसूरती की दीवानी है। एक शानदार अभिनेत्री के रूप में पहचाने जाने के अलावा, रेखा का बेबाक अंदाज और ग्लैमर ने उन्हें सुंदरता का प्रतीक बना दिया है। आज भी इस उम्र में रेखा अपनी खूबसूरती और अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं रेखा के सौंदर्य रहस्यों के साथ-साथ उनके मेकअप, फिटनेस और आहार के बारे में।
रेखा की चमकती दमकती त्वचा के पीछे उनके कई ब्यूटूी सीक्रेट्स हैं।
पानी का सेवन
रेखा दिन भर में 10 से 12 ग्सास पानी पीती हैं। दरअसल पानी की सही मात्रा हाइड्रेट करने और त्वचा व शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। यह रेखा की सुंदर और ग्लैमरस त्वचा के पीछे का एक बड़ा राज है।
अच्छी नींद लेना
हम सभी के लिए एक अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। जल्दी बिस्तर पर जाना, जल्दी उठना और हर रोज़ सही नींद लेना एक अभिनेत्री को पूरे दिन फिट, सुंदर, स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने में मदद करता है। रेखा का भी यही सीक्रेट है कि वह हर काम सही समय पर करती हैं और एक अच्छी नींद जरूर लेती हैं।
स्वस्थ खाने की आदतें
रेखा को लगता है कि सुंदर रहने के लिए स्वस्थ और पोषक आहार लेना बेहद जरूरी है। वह जंक, फ्राइड और ओवरकुकड भोजन से परहेज करती है और वह बाकी लोगों को भी बाहर का खाना खाने से मना करती हैं।
अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक स्पा उपचार
रेखा प्राचीन आयुर्वेद और अरोमाथेरेपी के सौंदर्य लाभों में विश्वास करती है और इसलिए, घर पर अपने स्पा सेशन्स के दौरान दोनों तरह के स्पा को शामिल करती है।
अनुशासित जीवन
रेखा एक अनुशासित जीवन जीती है, जिसके कारण वह खुश और तनाव-मुक्त रहती हैं। उनका मानना है कि उनकी सफलता, व्यक्तित्व और सुंदरता के पीछे यह भी एक महत्वपूर्ण गुण हैं।
इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड सीलेब से सीखें त्यौहार पर कैसे दिखें दूसरों से अलग, जानें 5 बेहतरीन 5 मेक-अप टिप्स
हेयर पैक
रेखा आज की चीजों के साथ पारंपरिक चीजों नें भी विश्वास रखती हैं। वह अपने बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए आंवले, शिकाकाई, मेथी के बीज और नारियल के तेल की प्राकृतिक अच्छाई में विश्वास करती है। वह बालों को सुंदर, लंबे और चमकदार बनाने के सप्ताह में एक बार शहद, दही और अंडे का सफेद पैक का इस्तेमाल करती हैं।
सफाई और मॉइस्चराइजिंग
किसी भी अभिनेत्री के लिए उनकी त्वचा बेहद कीमती होती है। ऐसे में रेखा भी अपने फेस की नियमित सफाई, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करती हैं। वह हमेशा इस चीज को सुनिश्चित करती है कि वह बिस्तर पर जाने से पहले अपनी त्वचा से सभी मेकअप को हटा दें। उसे अच्छे से साफ कर लें और मॉइस्चराइज कर लें।
इसे भी पढ़ें : इस फेस्टिव सीजन में 'बला की खूबसूरत' दिखना है, तो ट्राई करें ये ब्लाउज स्टाइल और ईयर रिंग्स
योग और ध्यान
वैसे तो हर अभिनेत्री हर दिन घंटो जीम नें पसीना बहाती हैं। इससे अलग रेखा वर्षों से योग और ध्यान करती हैं। वह हर इसका अभ्यास करती है। वह मानती हैं कि योग और ध्यान मुख्य रूप से उनकी सुंदरता, बेदाग त्वचा और करिश्माई व्यक्तित्व के लिए जिम्मेदार है।
डांस
रेखा को डांस करना बहुत पसंद है। उनकी मानें तो डांस एक प्राकृतिक कसरत है। इसे करने से हम सिर्फ खुश ही नहीं रहते बल्कि फीट एंड फाइन भी रहते हैं। रेखा का यह ब्यूटी सीक्रेट हम अपना लें तो हम भी उनकी तरह ही हर उम्र में खूबसूरत लग सकते हैं।
रात का खाना जल्दी खाती हैं रेखा
रेखा शाम 7.30 से पहले ही डिनर कर लेने को प्राथमिकता देती है । उनका मानना है कि केवल खाना खाना ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि क्या और कब खाना भी महत्वपूर्ण है।रेखा का मानना है कि उनका स्वस्थ, संतुलित, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन, जिसमें एक कटोरी सब्जियां, दही, गर्म चपातियां और सलाद शामिल है, वह किसी के लिए भी सुंदर त्वचा, टोंड बॉडी और युवा लुक के लिए जरूरी है।
Read more articles on Fashion and Beauty in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version