वजन घटाना है और बोरिंग एक्सरसाइज भी नहीं करने का मन है तो आप तुंरत ही जुंबा क्लासेस ज्वाइन कर लीजिए। ये आपका वजन घटाने में मदद भी करेंगी और बोर होने से भी बचा लेंगी।जुंबा इंटरनेशनल रिद्म बेस्ड कार्डियो एक्सरसाइज है, जिसमें लैटिन अमेरिकन म्यूजिक बीट्स पर थिरकना होता है। इसको करने से कई तरह के बीमारियों से बचाव तो होता ही है, ये तनाव को दूर करके मन को भी खुश कर देता है। जानिए जुंबा कैसे आपके वजन को कम करने में मदद करता है।
- किसी भी तरह का डांस आपकी कैलोरी को घटाता है। जुंबा डांस में भी आपकी कैलोरी खर्च होती है। इसको करने में आप बुरी तरह थक जाते है। जुंबा डांस करने से वजन कम होता है क्योकि इसकी एक क्लास करने से आप लगभग 500 से 800 कैलोरी बर्न करते हैं।
- असल में इसके जरिए हमारे शरीर के वजन के अनुसार कैलोरीज बर्न होती हैं। जैसे 50-60 किलो वेट का कोई व्यक्ति अगर रोज जुंबा डांस करे तो उसकी तकरीबन 300 कैलोरी और 60-80 किलो वेट के व्यक्ति की करीब 500 कैलोरी बर्न होती है।
- यह डांस एक एरोबिक्स कैटेगरी में आता है। इस डांस को करते वक्त खूब कूदना होता है जिससे आपके फेफड़े जोर-जोर चलने लगते हैं। इसको करने के लिये आपको गहरी सांस लेनी पड़ती है, जिससे फेफड़ों की जिंदगी बढ़ती है। इसे म्यूजिक के साथ किया जाता है, इसलिए इसे करने से हमारा मूड फे्रश होता है और हम रिलैक्स हो जाते हैं। इससे टेंशन दूर हो जाती है।
- मोटापा कम करने के अलावा, जुंबा डांस एक फिटनेस प्रोग्राम भी है।इसे रेग्युलर करने से हार्ट डिजीज, ओबेसिटी, थायरॉयड आदि बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है। इससे हमारे मसल्स फ्लेग्जिबल बनते हैं। इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। डाइजेस्टिव सिस्टम हेल्दी बना रहता है।
- जुंबा डांस करने से आपके पूरे शरीर का वजन कम होगा वहीं पर जिम में केवल कुछ ही भाग जैसे, कमर, जांघ या बट्ट का वजन कम किया जा सकता है। इस समस्या को जुंबा डांस ने बिल्कुल मिटा दिया है। जुंबा के मूवमेंट शरीर के हर पार्ट पर जोर देते हैं, जिससे वह पार्ट टोन हो जाता है। इसका मतलब है कि यदि आप डांस को हर रोज करेगें, तो आप स्लिम और फिट हो जाएंगे। आप अपने मन चाहे तरीके से और जरुरत के अनुसार जुंबा डांस को ढाल सकते हैं।
- जुंबा डांस इससे टांगों की बेहतर एक्सरसाइज होती है। इसके स्टेप्स को हम अपनी क्षमता के अनुसार बढ़ा भी सकते हैं। लेकिन अगर आपके शरीर में कोई तकलीफ या दर्द है तो, इस क्लास को शुरु करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लें।
अच्छे नतीजे पाने के लिये जुंबा डांस 45 मिनट करना जरूरी है। इससे कम डांस करने का मतलब है कि आपने बस केवल वार्म अप ही किया है।
Image Source-Getty
Read More Article on Weightloss in Hindi
Read Next
केले की मदद से कैसे कम करें वजन
Disclaimer