रेगुलर पोहा की बजाए खाएं रेड पोहा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Red Poha Benefits In Hindi: पोहा का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन रेगुलर पोहा की तुलना में लाल पोहा अधिक फायदेमंद होता है, जानें 5 फायदे।  
  • SHARE
  • FOLLOW
रेगुलर पोहा की बजाए खाएं रेड पोहा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

हम में से ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट में पोहा खाना पसंद करते हैं। पोहा पोषक तत्वों से भरपूर फूड है जो आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। साथ ही यह कई गंभीर रोगों के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है। यह बनाने में आसान है और बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी लाल पोहा का सेवन किया है? रेगुलर पोहा की तरह लाल पोहा भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह सफेद पोहा से ज्यादा फायदेमंद होता है। लाल पोहा लाल चावल से बनाया जाता है। वर्तमान समय में लाल पोहा का सेवन लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। यहां तक वजन घटाने वाले लोगों का यह पसंदीदा भोजन बन रहा है। लाल पोहा फाइबर, विटामिन बी, और कैल्शियम, जिंक, आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे मिनरल के साथ ही कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत है, जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इस लेख में हम आपको लाल पोहा खाने के 5 फायदे (Red Poha Benefits In Hindi) बता रहे हैं।

लाल पोहा खाने के 5 फायदे (Red Poha Benefits In Hindi)

1. त्वचा के लिए फायदेमंद है

लाल पोहा में ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। लाल पोहा एंटीऑक्सीडेंट जैसे एंथोसायनिन और अन्य आवश्यक विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। जिससे यह फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। साथ ही शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में भी मददगार है। इसके अलावा यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने जैसे चेहरे पर झुर्रियों और महीने रेखाओं को कम करने में मदद करता है। लाल पोहा का सेवन करने से आपको एक साफ, दमकती और कोमल त्वचा पाने में मदद मिल सकती  है।

इसे भी पढें: मॉर्निंग वॉक का पूरा फायदा चाहिए तो वॉकिंग के बाद खाएं ये 5 फूड्स, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म तो बर्न होगा फैट

Red Poha Benefits IN Hindi

2. पाचन को मजबूत बनाता है

 

लाल पोहा एक प्रोबायोटिक की तरह काम करता है। इसमें प्रोबायोटिक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो बेहतर पाचन में सहायता करते हैं। साथ ही यह फाइबर का भी बेहतरीन स्रोत है, जिसमें आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए जाना जाता है। यह पेट संबंधी समस्याओं जैसे पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज आदि से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। लाल पोहा पचने में भी बहुत आसान होता है, साथ ही यह दस्त की समस्या से निजात दिलाता है।

3. हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है

लाल पोहा कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम भी मौजूद होता है। जिससे यह आपको हड्डियों और दांतों के लिए एक बेहतरीन फूड बन जाता है। पोहा में मौजूद पोषक तत्व आपकी हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यहां तक कि लाल पोहा का सेवन करने से आपको जोड़ों में दर्द, गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में भी फायदा मिलता है।

4. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है

लाल पोहा का ग्लाइसेमिक  इंडेक्स बहुत कम होता है। जिसका मतलब है कि यह पाचन तंत्र में जल्दी नहीं टूटता है, और ग्लूकोज में नहीं बदलता है। जिससे यह ब्लड शुगर में स्पाइक नहीं करता है। साथ ही लाल पोहा में कई जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जैसे मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। यह वजन घटाने में भी मददगार है जो कि डायबिटीज के जोखिम कारकों में से एक है। लाल पोहा में स्वस्थ कार्ब्स होते हैं। यह स्वादिष्ट फूड आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक महसूस कराता है।

Red Poha for Diabetes

5. वजन प्रबंधन में मददगार है

लाल पोहा का सेवन उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है साबित हो सकता है जो शरीर के स्वस्थ वजन को बनाए या प्रबंधित रखने की कोशिश कर रहे हैं। लाल पोहा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों फाइबर मौजूद होते हैं। फाइबर रिच फूड्स का सेवन करने से आपको भूख कम लगती है। यह आपको लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास कराता है। लाल पोहा का सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

 

इसे भी पढें: ज्यादा चाय पीने से सेहत को होते हैं नुकसान, जानें चाय पीने की आदत कम करने के उपाय

लाल पोहा का सेवन आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। आप इसका सेवन ब्रेकफास्ट या दिन के दो बड़े भोजन के बीच में स्नैक के तौर पर भी कर सकते हैं। वजन घटाने वाले लोगों के लिए यह एक आदर्श फूड है।

All Image Source: Freepik.com

यह विडियो भी देखें

Read Next

मखाना, बादाम, तिल और सौंफ साथ में खाने से दूर होंगी 5 समस्याएं, दूर होगी खून की कमी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version