प्रजनन क्षमता को बढ़ाने वाले आहार के बारे में काफी समय से चर्चा होती रही है। अब वैज्ञानिकों ने रेड मीट में ऐसे पोषक तत्वों की खोज करने का दावा किया है, जो प्रजनन क्षमता में इजाफा कर सकते हैं।
जानकारों का कहना है कि रेड मीट और सुअर के मांस में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो किसी व्यक्ति की प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे दंपती जो परिवार बढ़ाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए इन पदार्थों का सेवन फायदेमंद रहेगा।
ब्रिटिश वेबसाइट `फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके` के मुताबिक रेड मीट और सुअर के मांस का सेवन इस संदर्भ में काफी फर्क पैदा कर सकता है।
मीट एडवाइजरी पैनल के कैरी रक्सटन का इस बारे में कहना है कि "अधिक उम्र की महिलाएं तथाकथित प्रसंगों में प्रजनन क्षमता को रेड मीट से जोड़कर बताती रही हैं, साथ ही परिवार बढ़ाने की चाहत रखने वाले दंपतियों को भोजन में इसे शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करने की परंपरा देखी जा सकती है।"
रक्सटन ने बताया कि "अब वैज्ञानिक शोधों के माध्यम से भी यह पुष्टि हो चुकी है कि रेड मीट में पाया जाने वाला पौष्टिक तत्व वास्तव में प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है।"
ठीक उसी तरह सुअर का मांस में भी सेलेनियम काफी मात्रा में होता है, तथा इसका सेवन वयस्कों में सेलेनियम के स्तर में वृद्धि करता है, जो सामान्य प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है।
विटामिन बी-6 भी प्रजनन और गर्भधारण के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, और रेड मीट में विटामिन बी-6 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
रक्सटन ने अपने इस शोध में बताया कि, "वयस्कों को हफ्ते में 500 ग्राम रेड मीट के सेवन की सलाह दी जाती है। इस प्रकार हफ्ते में 4 या 5 बार अलग-अलग पशुओं के मांस वाले भोजन का सेवन करना चाहिए।"
Inputs From: Realtime.rediff
Read More Health News in Hindi