हरे अंगूर की तरह ही लाल अंगूर भी बेहद स्वादिष्ट और मीठे होते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ही लाल अंगूर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत को बेहतर करने में सहायक होते हैं। इन अंगूरों में एंटीऑक्सिडेंट और नेचुरल एंजाइम्स मौजूद होते हैं, जो किडनी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। डायटीशियन शिवाली गुप्ता के मुताबिक लाल अंगूर सेहत और किडनी दोनों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इससे किडनी के कई रोगों को आसाी से दूर किया जा सकता है। आगे जानते हैं लाल अंगूर से किडनी को होने वाले फायदों के बारे में।
किडनी के लिए फायदेमंद हैं लाल अंगूर - Red Grapes Benefits For Kidney Health In Hindi
एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर
लाल अंगूर एंटीऑक्सिडेंट, विशेष रूप से फ्लेवोनोइड और पॉलीफेनोल्स से भरपूर होते हैं, जो किडनी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फ्री रेडिकल्स, कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन, एंटीऑक्सिडेंट्स की मदद से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। लाल अंगूर किडनी की सूजन व डैमेज होने के खतरे को कम करते हैं।
ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने में सहायक
हाई ब्लड प्रेशर किडनी की बीमारी के जोखिम को बढ़ा देते हैं। ऐसे में आप लाल अंगूर को डाइट में शामिल कर सकते हैं। लाल अंगूर में रेस्वेराट्रॉल जैसे नेचुरल कम्पाउंड पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल बनाने में सहायक होते हैं। रेस्वेराट्रॉल ब्लड वैसेल के लचीलेपन में सुधार करता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। इससे किडनी पर पड़ने वाला दबाव कम होता है।
किडनी डिटॉक्सीफिकेशन करे
किडनी शरीर से विषैल तत्वों को बाहर निकालने और फिल्टर करने का काम करती है। लाल अंगूरों में क्वेरसेटिन नामक एक कम्पाउंड होता है, जो किडनी के डिटॉक्स को बढ़ावा देता है। क्वेरसेटिन किडनी को हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने के लिए तैयार करता है।
सूजन कम करने में सहायक
गंभीर सूजन किडनी की बीमारी का कारण हो सकती है। लाल अंगूर में मौजूद रेस्वेराट्रोल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो किडनी की सूजन को कम करने और उसके डैमेज को रोकने में मदद कर सकते हैं। सूजन को कम करके, लाल अंगूर यूरिन प्रणाली को बेहतर करता है।
किडनी स्टोन बनने की संभावना को कम करे
किडनी स्टोन मिनरल्स के कारण होता है, जो यूरिनरी ट्रैक्ट में बाधा करती हैं। लेकिन, लाल अंगूर में पोटेशियम पाया जाता है, जो मिनरल संतुलन को नियंत्रित करता है। जिससे किडनी स्टोन होने की संभावना कम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें : क्या क्रैनबेरी जूस पीने से क्रिएटिनिन लेवल कम हो सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय
लाल अंगूर का सेवन कर आप कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आपको इंफेक्शन का खतरा कम होता है। किडनी संबंधी रोगों को कम करने के लिए आप लाल अंगूर का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version