सर्दियों में किसी वरदान से कम नहीं लहसुन-मेथी का अचार होते हैं ये 5 अद्भुत फायदे, जानें बनाने की विधि

लहसुन को लोग हड्डियों के दर्द को ठीक करने के लिए प्रयोग करते हैं। कहा जाता है कि लहसुन की एक कली में भी काफी गर्मी होती है। साथ ही लहसुन और मेथी एक साथ कई बीमारियों को इलाज हो सकती है। तो आइए हम बताते हैं लहसुन और मेंथी को मिलाकर अचार बनाने की विधि।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में किसी वरदान से कम नहीं लहसुन-मेथी का अचार होते हैं ये 5 अद्भुत फायदे, जानें बनाने की विधि


आर्युवेद में लहसुन और मेथी को महाऔषधि माना जाता है। लहसुन मेथी अचार स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है। लहसुन और मेथी दोनों ही एंटीसेप्टिक, एंटीआक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, और एंटीफंगल गुणों का खान है। इसलिए भी आयुर्वेद में इन दोनों के मेल से कई सारी बीमारियों का इलाज किया जाता है। लहसुन मेथी अचार खाने से आपका खराब कोलेस्ट्रॉल फिलटर हो जाता है,तो इसकी मदद से अपच, फूड पॉइजन, कब्ज, गैस आदि तरह की पेट सम्बन्धित समस्या का भी इलाज हो सकता है। मेथी लहसुन अचार में बीटा कैरोटीन की मात्रा भी पाई जाती है, जो आंखों करे लिए काफी फायदेमंद होती है। तो आइए हम आपको बताते हैं मेथी लहसुन अचार बनाने की विधि और इसके 5 फायदे। 

Inside_lahsunmethiacharbenefits

मेथी लहसुन अचार के लिए सामाग्री-

  •     1 किलोग्राम छिली हुई लहसुन कलियां
  •     50 ग्राम मेथी दाना (पिसी हुई)
  •     20 ग्राम पिसी राई (पिसी हुई)
  •     20 ग्राम सौंफ (पिसी हुई)
  •     12 ग्राम हल्दी पाउडर
  •     15 ग्राम कलौंजी (पिसी हुई)
  •     1 चम्मच अजवाइन (पिसी हुई)
  •     40 ग्राम नमक या स्वादअनुसार डालें
  •     25 ग्राम मिर्च पाउडर
  •     आधा लीेटर सरसों तेल 

मेथी लहसुन अचार बनाने की विधि-

छिली लहसुन को साफ पानी में धोकर 2 घण्टे तक धूप में सुखाएं।  कड़ाही में आधा लीटर तेल डालकर ऊपर से पिसी गई मेथी, कलौंजी, सौंफ, राई और अजवाइन को डालकर हल्की आंच में पकायें। तेल गुनगुना ठंड़ा होने पर लहसुन, नमक, मिर्च, हल्दी डालकर अच्छे से मिलायें। फिर 3-4 घण्टे के लिए ढंक कर रख दें। इसके बाद इसे कांच, या चीनीमिट्टी बर्तन में डालकर 2-3 दिन धूप लगायें। इस तरह से 3-4 दिन में स्वादिष्ट और पौष्टिक लहसुन मेथी अचार तैयार हो जाएगा। अगर आप इसे बहुत दिनों तक बचा कर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसमें बीच-बीच में सरसो तेल डालकर धूप लगाते रहें। इस तरह आपका अचार जल्दी खराब नहीम होगा।

इसे भी पढ़ें : क्‍या खून के धब्‍बे वाला अंडा खाना सही है? जानें अंडे की सही पहचान कैसे करें

मेथी लहसुन अचार के फायदे-

  • गठिया, साइटिका दर्द, जोड़ों के दर्द, झुनझुनाहट, हड्डियों में दर्द और हर तरह के शरीरिक दर्द में लहसुन मेथी अचार रामबाण इलाज है।
  • डायबिटीज मरीज के लिए लहसुन मेथी अचार खास फायदेमंद है। दरअसल लहसुन मेथी अचार में प्राकृति इंसुलिन है, जो ब्लड सुगर को नियंत्रित करने में में मदद करता है।
  • हृदय रोगी के लिए लहसुन मेथी अचार काफी फायदेमंद है। ये हर्ट पेंशट में हार्ट अटैक के रिस्क को कम करती है और ब्लड सर्कुलेशन में आने वाले किसी भी बॉल्केज को ठीक करने में मदद करती है।
  • फैटी लिवर स्तर को धीरे-धीरे घटाने में लहसुन मेथी अचार खास फायदेमंद है। अक्सर जंकफूड्स, धूम्रपान, शराब, आदि से लीवर खराब होने लगती है। ऐसे में ये लीवर की क्षमता बढ़ाती है और बॉडी को इन चीजों को पचाने में मदद करती है।
  • लहसुन मेथी अचार इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है। सर्दी-जुकाम में इसका सेवन करने से शरीर को गर्मी मिलती है और जुकाम कम होने लगता है। साथ ही इसका टी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण मौसमी बीमारियों से हमें बचाता है।

इसे भी पढ़ें : आपकी रसोई में रखीं इन 8 चीजों में भी हो सकती है मिलावट! कुछ इस तरह करें इनकी शुद्धता की पहचान

सावधानियां-

गर्मी मौसम में लहसुन मेथी अचार सीमित मात्रा में लें। एक बार में सिर्फ 2 से 4 लहसुन अचार की कलियां लें। अधिक मात्रा में लहसुन अचार खाने से पेट गर्मी, पेट दर्द, पेशाब में जलन, उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi

Read Next

डायबिटीज डाइट : इस दिवाली घर पर बनाएं शुगर-फ्री पेड़े, जानें बनाने की विधि

Disclaimer