Doctor Verified

क्या पहली तिमाही में आपका भी वजन तेजी से बढ़ रहा है? जानें इसके 4 कारण

Why Do You Gain Weight Fast In Early Pregnancy: पहली तिमही में वजन बढ़ना अच्छी बात माना जाता है। इसका मतलब है कि गर्भ में पल रहे शिशु का विकास बेहतर तरीके से हो रहा है। सवाल है, पहली तिमाही में वजन तेजी से क्यों बढ़ता है? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पहली तिमाही में आपका भी वजन तेजी से बढ़ रहा है? जानें इसके 4 कारण

Rapid Pregnancy Weight Gain In First 12 Weeks: प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि गर्भ में पल रहे शिशु का वजन दिन पर दिन बढ़ता है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाओं का वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। जी, हां! यह सच है। सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है यानी इसके पीछे क्या कारण जिम्मेदार हैं? क्या इसे लेकर चिंता करनी चाहिए या यह नॉर्मल होता है? आइए, इसी तरह के तमाम सवालों के जवाब हम इस लेख में जानते हैं। इस बारे में विस्तार से जानने-समझने के लिए हमने  Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।


इस पेज पर:-


पहली तिमाही में तेजी से वजन बढ़ने के कारण- Early Pregnancy Weight Gain Explanation

Reasons for Rapid Weight Gain in the First Trimester 1 (5)

ब्लड वॉल्यूम का बढ़ना

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाओं का ब्लड वॉल्यम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। यही कारण है कि इन दिनों का महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता जाता है। यही नहीं, प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में ब्लड सेल्स में भी बढ़ोत्तरी देखी जाती है। यह कारक को भी पहली तिमाही में वजन को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में अचानक वजन घटने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें बचाव के उपाय

हार्मोनल बदलाव

डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन जैसे प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजेन के स्तर में काफी ज्यादा बदलाव होते हैं। ऐसे में शरीर में फ्लूइड रिटेंशन बढ़ता है, पाचन तंत्र धीमी गति से काम करता है, जो कि कब्ज की समस्या का कारण बनता है। शरीर पर इस तरह का प्रभाव भी प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में वजन बढ़ने की वजह बनता है।

गर्भाशय में फैलाव

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के गर्भाशय के आकार भी बढ़ता है। यहां तक कि इन दिनों स्तनों भी बढ़ने लगते हैं। गर्भाशय में फैलाव होता है, ताकि शिशु का विकास सही तरह से हो और ब्रेस्ट ग्रोथ होते हैं, ताकि जन्म के शिशु स्तनपान कर सके। ये तमाम बदलाव पहली तिमाही में देखे जाते हैं, जो कि महिला में वेट गेन का कारण होते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में वजन घटना सामान्य होता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

प्लेसेंटा का विकास

प्लेसेंट शरीर का वह हिस्सा होता है, जिसके शरीर शिशु तक सभी तरह के पोषक तत्व पहुंचते हैं। मुख्य रूप से प्लेसेंटा का विकास प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में तेजी से होता है। यही कारण है कि इन दिनों महिला का वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है। यह चिंता का विषय नहीं है। इसके बावजूद, अगर आप नोटिस करें कि आपका वजन असामान्य तरीके से बढ़ रहा है, जिसकी वजह से रोजमर्रा के कामकाज करना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आपको बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाना है।

All Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन क्यों बढ़ता है?

    प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं, जैसे हार्मोनल बदलाव, शिशु का विकास, प्लेसेंटा का विकास और एमनियोटिक फ्लूइड का बढ़ना। प्रेग्नेंसी में हेल्दी वजन बढ़ना शिशु और गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होता है।
  • 6 महीने की प्रेग्नेंसी में कितना वजन बढ़ना चाहिए?

    6 महीने की प्रेग्नेंसी में प्रति सप्ताह लगभग 0.5 किलोग्राम के हिसाब से वजन बढ़ने को सामान्य माना जाता है। हालांकि, हर महिला का शरीर अलग होता है, इसलिए हर महिला के लिए औसत वजन अलग-अलग हो सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान भूख कब बढ़ती है?

    गर्भावस्था में दूसरी तिमाही से महिला में भूख बढ़ने लगती है। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि इस समय तक महिलाओं में मॉर्निंग सिकनेट और उल्टी समस्या में कमी आ जाती है।

 

 

 

Read Next

प्रेग्नेंसी में रेस्ट न करने पर हो सकते हैं भारी नुकसान, डॉक्टर ने बताए ये 4 साइड इफेक्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 04, 2025 08:07 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS